फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर जारी: गोरखपुर में 18 संक्रमितों की मौत, 24 घंटे में मिले 792 नए मरीज

Tue, 20 Apr 2021 08:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 792 नए केस सामने आए हैं। साथ ही 18 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें छह गोरखपुर के रहने वाले हैं। अन्य मृतक कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया, संतकबीरनगर और बिहार के हैं। हालांकि विभाग ने जिले की पांच मौत को ही पोर्टल पर अपलोड किया है। अब मौतों की कुल संख्या 387 हो गई है। संक्रमितों में माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के चार कर्मचारी समेत राप्तीनगर के पार्षद का परिवार भी शामिल है।
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि 792 केस मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 29572 हो गई है। इसमें से 22915 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा छह हजार के पार यानी 6270 पर  पहुंच गया है। सोमवार को शहरी थाना क्षेत्र में 455 नए केस मिले, जबकि ग्रामीण थाना क्षेत्र में कुल 316 संक्रमित मिले हैं। 21 मामले ऐसे हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। सीएमओ ने अपील की है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। स्थिति बिगड़ती जा रही है। ऐसे में बचाव ही एक मात्र उपाय है। कोविड का टीका जरूर लगवाएं। 
विज्ञापन

3 of 6
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
बीआरडी में 18 संक्रमितों की मौत, छह गोरखपुर के शामिल  
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पिछले 24 घंटे में 18 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें छह गोरखपुर के रहने वाले हैं। मृतकों में जिले के रसूलपुर की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, बशारतपुर की 38 वर्षीय महिला, गोरखपुर का 57 वर्षीय व्यक्ति, नागापुर का 92 वर्षीय बुजुर्ग, पादरी बाजार की 55 वर्षीय महिला और बेलघाट की 45 वर्षीय महिला शामिल हैं। इनके अलावा कुशीनगर की 60 वर्षीय महिला, 53 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय युवक, देवरिया की 75 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय पुरुष, 70 वर्षीय बुजुर्ग, बलिया 62 वर्षीय बुजुर्ग, महराजगंज का 32 वर्षीय युवक, संतकबीरनगर का 60 वर्षीय पुरुष, बिहार के सिवान की 60 और 65 वर्षीय महिला शामिल हैं। सभी की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड में हुई है।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना से दवा व्यापारी की मौत
सोमवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से भालोटिया मार्केट के दवा व्यापारी अशोक कमानी की मौत हो गई। वह एक सप्ताह पहले संक्रमित हुए थे। इस बीच उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई। उनकी मौत नगर विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल ने दुख जाहिर किया है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
गगहा में 26 कोरोना संक्रमित मिले
गगहा में सोमवार को कोरोना के 26 नए मरीज मिले हैं। गगहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ बृजेश बरनवाल ने बताया कि 26 मरीज मिले हैं। सबको कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह देते हुए दवा खाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जिला अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने के लिए यहां कर सकते हैं संपर्क
जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी सुनीता पटेल ने बताया कि रविवार को कोविड इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से 15 से अधिक कोविड मरीजों को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फोन पर सलाह देकर उन्हें सुरक्षित भर्ती कराते हुए इलाज कराया जा रहा है। कोविड के मरीज भर्ती होने से पहले 9532797104, 9532041882, 0551-2202205, 0551-2204196 पर संपर्क कर सकते हैं। सीधे मरीजों को लेकर सरकारी अस्पतालों में न जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें