फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: 12 दिन में छीन ली कोरोना ने दो भाइयों की जिंदगी, तीसरा लड़ रहा मौत से जंग

Mon, 19 Apr 2021 09:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में शवदाह गृह में संक्रमित का शव लाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे प्रशासन की नींद हराम हो गई है। वहीं अब गोरखपुर में कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर के अंधियारीबाग के रहने वाले एक ही परिवार की चार में से दो भाई की पिछले 12 दिन में मौत हो चुकी है। तीसरा भाई निजी अस्पताल में भर्ती है। उसे सांस लेने में तकलीफ है। चौथे भाई की तबीयत भी ठीक नहीं है। वह होम आइसोलेशन में है।

 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
परिवार में एक भतीजे की भी तबीयत खराब है। वह भी संक्रमण का शिकार है। वह भी होम आइसोलेशन में है। परिवार अंधियारी बाग में रहता है। बताया जाता है कि करीब 12 दिन पहले परिवार के सबसे छोटे भाई की तबीयत ज्यादा खराब हुई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। लक्षण कोरोना के थे।
 

4 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
इस दौरान उनकी मौत हो गई। इस बीच तीसरे नंबर के भाई संक्रमित हो गए। उनकी उम्र 56 वर्ष थी। उन्हें मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रविवार की रात उनकी मौत हो गई। दो मौत से परिवार के लोग टूट चुके है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गोरखपुर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 28,780 हो गई है। इसमें से 22,602 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों में अब तक 382 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 5794 पहुंच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें