फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: गोरखपुर में कोरोना से 24 घंटे में 26 मौत, 1256 नए मरीज मिले

Sun, 25 Apr 2021 11:04 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की शाम से शनिवार की शाम तक 24 घंटे में 26 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। यानी प्रति घंटे एक मौत से ज्यादाकी संख्या रही। मरने वालों में से 16 गोरखपुर जिले के निवासी थे, बाकि अन्य जिलों के थे। संक्रमितों की संख्या का भी नया रिकॉर्ड बना। शनिवार को 1256 नए मरीज मिले। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में शवदाह गृह में संक्रमित का शव लाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
मेडिकल कॉलेज में अभी तक 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा 21 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर शनिवार को सिर्फ दो मौतों की जानकारी दी गई। विभाग के अनुसार अब तक 412 संक्रमितों की मौत हुई है। 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को शाम में जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले साल से अब कर 35 हजार 41 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से 25 हजार 677 लोग ठीक भी हुए हैं। 

4 of 5
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि नागरिकों को हर हाल में कोविड प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए। मास्क लगाकर ही रहें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
पार्षद की हालत बिगड़ी
कृष्णानगर वार्ड नंबर 31 के पार्षद आकाश चौहान उर्फ सबी की हालत बिगड़ गई है। कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद पिछले हफ्ते उन्हें पहले जिला अस्पताल और बाद में गांधी गली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेतियाहाता वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सोनू ने कहा कि बीमार पार्षद की सभी लोग हर संभव मदद कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें