फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला खास: दिल्ली, केरल-हैदराबाद में मिले डेंगू के तीन स्ट्रेन पूर्वांचल में भी, अलर्ट

Tue, 23 Mar 2021 01:51 PM IST
vivek shukla नीरज मिश्रा, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना का नया खतरा - फोटो : iStock
दिल्ली, केरल और हैदराबाद में मिले डेंगू के तीन स्ट्रेन पूर्वांचल में भी मिले हैं। इसमें डेंगू के 1, 2 और 3 स्ट्रेन शामिल हैं। डेंगू- दो के स्ट्रेन ने सबसे अधिक पूर्वांचलवासियों को परेशान किया है। यह तथ्य बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थित क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) के शोध में सामने आया है। शोध आरएमआरसी की वैज्ञानिक डॉ. हीरावती और उनकी टीम ने किया है। शोध पत्र अमेरिका के जर्नल ऑफ मेडिकल वायरोलॉजी में प्रकाशित भी हो चुका है। शोध के नतीजों के आधार पर टीका बनाने की दिशा में काम भी चल रहा है।


 
विज्ञापन

2 of 6
coronavirus - फोटो : पीटीआई
तीन अस्पतालों से लिए गए थे नमूने
डेंगू के बदलते स्वरूप की वजह से अब तक कोई टीका नहीं बनाया जा सका है। पूर्वांचल में डेंगू के मरीज हर साल मिलते हैं। इन मरीजों पर शोध का फैसला आरएमआरसी ने लिया। इसके बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय में इलाज कराने आए 322 डेंगू मरीजों के नमूने लिए गए। इन नमूनों की जांच पहले एंटीजन से की गई। सभी की रिपोर्ट पॉजिटव आई।

 
विज्ञापन

3 of 6
एयरपोर्ट पर यात्रियों के तापमान की जांच - फोटो : पीटीआई
इसके बाद आरटीपीसीआर (रीयल टाइम पॉलिमरेज चेन रियेक्शन) से जांच हुई तो 210 नमूने पॉजिटिव मिले। इन पर शोध हुआ तो पता चला कि अधिकांश मामले डेंगू-2 स्ट्रेन से जुड़े हैं। इसके अलावा डेंगू-1 व 3 के स्ट्रेन भी मिले। यह नमूने 2015 से 2018 के बीच लिए गए थे। शोध के निष्कर्ष 2020 में आए हैं। अब शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जनरल में प्रकाशित हुआ है। उम्मीद जगी है कि डेंगू का टीका विकसित किया जा सकता है।

 

4 of 6
Corona strain - फोटो : iStock
इन जिलों के मरीजों के लिए गए थे सैंपल
आरएमआरसी की वैज्ञानिक डॉ. हीरावती ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय गोरखपुर में कई जिलों के डेंगू पीड़ित आते हैं। गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज के मरीजों की संख्या ज्यादा होती है। बिहार के पूर्वीं चंपारण, गोपालगंज, सिवान और नेपाल के मरीज भी यहां इलाज कराने के लिए आते हैं। इन सभी के नमूने लिए गए थे।
 
विज्ञापन

5 of 6
corona - फोटो : अमर उजाला
पहली बार खतरा बेहद कम, दूसरी बार जानलेवा  
डॉ. हीरावती ने बताया कि पहली बार डेंगू होने पर ठीक होने के चांस 90 प्रतिशत रहते हैं। लेकिन जब वायरस के स्वरूप में बदलाव होता है तो वह दूसरे स्ट्रेन के रूप में शरीर में प्रवेश करता है। यह जानलेवा साबित होता है। डेंगू-1 के बाद अगर डेंगू-2 व 3 शरीर में प्रवेश करते हैं तो जान जा सकती है। इस तरह के तमाम मामले सामने भी आए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना वायरस स्ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : istock
आरएमआरसी के निदेशक डॉ. रजनीकांत ने कहा कि डेंगू के वायरस के बदलते स्वरूपों पर टीम ने शोध किया है। शोध में डेंगू-1, 2 व 3 नए स्ट्रेन मिले हैं। यही स्ट्रेन केरल, हैदराबाद और दिल्ली में भी मिल चुके हैं। यह शोध टीका बनाने में कारगर साबित होगा। फिलहाल डेंगू पर अब भी कुछ शोध और चल रहे हैं। इसके नतीजे जल्द ही सामने आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें