फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2020: अब दो साल बाद दिखेगा सूर्यग्रहण का ऐसा अद्भुत नजारा, गोरखपुर वासियों ने ऐसे किया दीदार

Mon, 22 Jun 2020 08:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
solar eclipse 2020 - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 10 बजकर 32 मिनट और 54 सेकेंड पर चंद्रमा की छाया सूर्य पर पड़नी शुरू हुई। 12 बजकर 19 मिनट और 14 सेकेंड से 12 बजकर 19 मिनट 51 सेकेंड पर सूर्य ग्रहण अपने चरम पर नजर आया। 37 सेकेंड तक 85 फीसदी सूर्य को चंद्रमा ने ढंक लिया था। उसके बाद चंद्रमा की छाया सूर्य से हटनी शुरू हुई। 2 बजकर 4 मिनट पर गोरखपुर में ग्रहण खत्म हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
solar eclipse 2020 - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में दो टेलीस्कोप और सोलर चश्मे की मदद से ग्रहण दिखाया गया। लोगों में ग्रहण देखने का काफी उत्साह रहा। खगोलीय घटना का गवाह बनने के लिए लगातार लोग आते रहे।
विज्ञापन

3 of 5
solar eclipse 2020 - फोटो : अमर उजाला।
शहरवासियों ने टेलीस्कोप और सोलर चश्मे की मदद से ग्रहण को देखकर जिज्ञासा को किया शांत।

4 of 5
solar eclipse 2020 - फोटो : अमर उजाला।
सूर्य ग्रहण के दौरान विद्यार्थियों में ज्यादा उत्साह नजर आया। सभी विद्यार्थि बोले किताबों में सूर्यग्रहण की थ्योरी को ही पढ़ा है। आज लाइव देखकर मजा आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
solar eclipse 2020 - फोटो : अमर उजाला।
क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने बताया कि वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में दो टेलीस्कोप और सोलर चश्मे की मदद से शहरवासियों को सूर्य ग्रहण की घटना का दीदार कराया गया। बताया कि इस तरह का वलयाकार सूर्य ग्रहण देशवासी अगली बार 2022 में देख सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें