सूर्य का राशि परिवर्तन शुक्रवार की रात में ही हो गया। सूर्य ने मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश किया है। 13 मार्च तक सूर्य कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे। 14 मार्च को सूर्य कुंभ से निकलेंगे और मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 14
ज्योतिर्विद पंडित राजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला।
ज्योतिर्विद पंडित राजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव 'राजन' के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन कुंभ में होने से लोगों में ऊर्जा का संचार होगा। यह बाजार के लिए भी फलदायी व शुभकारी होगा। सूर्य के शनि के राशि कुंभ में आने से हार्ट एवं बीपी के मरीजों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। बताया कि सूर्य को प्रसन्न करने के लिए व लाभ प्राप्ति के लिए नियमित भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें, तथा रविवार को व्रत रखें।