फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Rashi Parivartan 2022: सूर्य और शनि का संयोग स्वास्थ्य को करेगा प्रभावित, जानिए अन्य राशियों पर कैसा होगा असर

Fri, 14 Jan 2022 06:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 10
sun - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शुक्रवार की रात आठ बजकर 49 मिनट पर सूर्य धनु राशि से निकल मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यहां वह 13 फरवरी तक रहेंगे। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, सूर्य का मकर राशि में प्रवेश बेहतर परिणाम देने वाला नहीं होगा, क्योंकि सूर्य मकर राशि में शनि के साथ संयोग करने जा रहे हैं। हालांकि, इससे लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित समस्या हो सकती है। राजसत्ता पक्ष के लिए भी ये समय परेशानियों से भरा होगा।

मेष: पराक्रम रंग लाएगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे, संतान एवं प्रेम की स्थिति मध्यम है, स्वास्थ पर ध्यान दें। कोई जोखिम ना लें।
वृषभ: संतान से संबंध प्रभावित होगा, स्वास्थ मध्यम और व्यापार ठीक रहेगा, पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। किसी नए संबंध की शुरुआत ना करें।
मिथुन: स्वास्थ प्रभावित रहेगा, संतान एवं प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी, निर्णय लेने की क्षमता में कमी आएगी। भावुकता में कोई निर्णय ना लें।
विज्ञापन

2 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कर्क: प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी, संतान का साथ होगा, स्वास्थ मध्यम रहेगा, ऊर्जा की कमी रहेगी। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें।
विज्ञापन

3 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
सिंह: स्वास्थ ठीक रहेगा, लेकिन हड्डियों की समस्या बनी रहेगी, जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा । अपने मान सम्मान से समझौता ना करें।

4 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कन्या: स्वास्थ प्रभावित रहेगा, प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, कोर्ट कचहरी में विजय संभव है। व्यापार में कोई जोखिम ना लें।
विज्ञापन

5 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
तुला: प्रेम एवं संतान का साथ होगा, निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा, स्वास्थ मध्यम रहेगा। भावुकता में आकर कोई निर्णय ना लें ।
विज्ञापन

6 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
वृश्चिक: प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, वाणिज्य एवं व्यापार का साथ होगा, स्वास्थ मध्यम रहेगा। किसी भी चोट को हल्के में ना लें।
विज्ञापन

7 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
धनु: राज सत्ता पक्ष के करीब आएंगे, उच्चाधिकारियों का साथ होगा, राजनीतिक लाभ मिलेगा। संतान की सेहत में लापरवाही ना बरतें।

8 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मकर: स्वास्थ प्रभावित रहेगा, प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, भाग्य साथ देगा, रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा । क्रोध पर नियंत्रण रखें।

9 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कुंभ: स्वास्थ मध्यम रहेगा, प्रेम में कलह संभव है, व्यापार काफी अच्छा रहेगा, भावुकता पर नियंत्रण रखें। शासन सत्ता पक्ष से ना उलझें।
विज्ञापन

10 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मीन: भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम एवं संतान की स्थिति में पहले से सुधार आ गया है। किसी तरह का व्यापारिक निवेश ना करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें