फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: सीजन में पहली बार अचानक 10 डिग्री से नीचे हुआ तापमान, जानिए क्या है वजह

Tue, 24 Nov 2020 10:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर बर्फबारी और लगातार चल रही पछुआ हवाओं की वजह से गोरखपुर शहर में पारा तेजी से नीचे गिर रहा है। रविवार की रात काफी सर्द रही। न्यूनतम तापमान घटकर 9.8 डिग्री हो गया, जो कि सामान्य तापमान से तकरीबन 5 डिग्री कम था। नवंबर में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री रहता है।
विज्ञापन

2 of 5
ठंड में कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला
दिन में धूप निकलने के बाद भी पछुआ हवा की वजह से सिहरन महसूस होती रही। सूरत ढलते ही ठंड बढ़ गई। सभी घरों में गर्म कपड़े और रजाई, कंबल बाहर निकल गए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने भी बदलते मौसम के मद्देनजर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सड़क पर गुजर-बसर करने वाले लोगों, यात्रियों और पशुओं को ठंड से बचाने के इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं।

 

4 of 5
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
कंबल का आर्डर हो गया है। जल्द ही इसका वितरण भी शुरू हो जाएगा। डीएम ने सभी रैन बसेरों की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही अलाव के लिए जगह चिह्नित करते हुए उसे जलाने की व्यवस्था शुरू कर देने का निर्देश दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि तापमान में आई गिरावट पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से है साथ ही पछुआ हवा भी चल रही है। आने वाले सप्ताह में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम (9 डिग्री से 12 डिग्री के बीच) बना रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें