फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में साइकिल से निकले एसएसपी, तस्वीरों में देखें नहीं पहचान पाए पुलिसवाले

Thu, 03 Sep 2020 11:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Gorakhpur SSP Joginder kumar - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में लगातार बढ़ रहे क्राइम को रोकने के लिए नए एसएसपी जोगिंदर कुमार सर्तक हो गए हैं। उन्होंने पुलिस की चौकशी देखने के लिए बुधवार की रात साइकिल से शहर में निकले। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
Gorakhpur SSP Joginder kumar - फोटो : अमर उजाला।
एसएसपी जोगिंदर कुमार के साथ एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ भी मौजूद थे। दोनों अधिकारियों ने केंट और रामगढ़ ताल थाने और आठ पुलिस चौकियों को चेक किया। इस दौरान कोई पुलिसवाला उनको पहचान नहीं पाया।
विज्ञापन

3 of 5
Gorakhpur SSP Joginder kumar - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान उन्होंने मातहतों को गुंडा और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने तथा रात्रि गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि राह चलते किसी को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

 

4 of 5
Gorakhpur SSP Joginder kumar - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात 8:00 बजे के करीब एसएसपी के कैंप कार्यालय से दोनों अधिकारी साइकिल से निकले। सबसे पहले विश्वविद्यालय चौकी पर पहुंचे। साफ-सफाई का जायजा लेने के बाद पैडलेगंज पुलिस चौकी होते हुए नौकायन केंद्र पुलिस चौकी होते हुए रामगढ़ ताल थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gorakhpur SSP Joginder kumar - फोटो : अमर उजाला।
थाने में दस्तावेजों के रख-रखाव तथा साफ-सफाई की व्यवस्था देखने के बाद पुलिसकर्मियों को अपराधियों पर कार्रवाई के लिए कहा। फिर दोनों अफसर कैंप कार्यालय को लौट आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें