फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 4.0: हजारों यात्रियों को लेकर गोरखपुर पहुंची स्पेशल ट्रेनें, स्टेशन पहुंचते ही खिल उठे लोगों के चेहरे

Sat, 30 May 2020 08:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
migrant people - फोटो : अमर उजाला।
विभिन्न प्रांतों से श्रमिकों को लेकर शुक्रवार को 12 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आईं। इन से 10900 श्रमिक और उनके परिवार वाले आए। सभी को लाइन में लगवाकर उतारा गया और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बसों से उनके घर भेजा गया। गोरखपुर में अब तक 254 ट्रेनों से 2.65 लाख श्रमिक आ चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
migrant people - फोटो : अमर उजाला।
श्रमिकों को लेकर आईं ट्रेनों को प्लेटफॉर्म एक, दो व नौ पर लाया गया। ट्रेनें सूरत, लुधियाना, अहमदाबाद, बांद्रा और झांसी से गोरखपुर पहुंचीं। स्टेशन पहुंचने के बाद सभी लोगों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

3 of 5
migrant people - फोटो : अमर उजाला।
यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर सांसद कमलेश पासवान और जीआरपी के सामुदायिक किचन की ओर से अलग-अलग स्टॉल लगाकर लंच पैकेट और नाश्ता दिया गया।

4 of 5
migrant people - फोटो : अमर उजाला।
जिला प्रशासन की ओर से भी लंच पैकेट और पानी की बोतलें दीं गईं। ट्रेन से उतरने के बाद विभिन्न जिलों के यात्रियों को 30 से 35 की संख्या में देवरिया, महराजगंज, मऊ, आजमगढ़, फैजाबाद, बलरामपुर की बसों में बैठाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
migrant people - फोटो : अमर उजाला।
आज आएंगी सात ट्रेनें
शनिवार को सात ट्रेनें आएंगी, इनमें तिरुपुर और एलटीटी से दो-दो, बांद्रा, कल्याण और झांसी एक-एक ट्रेनें आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें