मिस इंडिया 2021: मान्या सिंह (बांए से पहला)
- फोटो : अमर उजाला।
मान्या सिंह बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छी रही हैं और 12वीं कक्षा में उन्हें बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड भी मिला था। मान्या की इस सफलता पर लोहिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनिल सिंह व गांव के पूर्व प्रधान अशोक सिंह सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त की है। वहीं पूर्व प्रधान ने कहा कि कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं हो सकता। गांव की बेटी मान्या ने अपनी कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल कर पूरे जनपद वासियों का नाम रोशन कर दिया है।