सावन सोमवार 2020
घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए ऐसे करें पूजन
ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के अनुसार, घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए पारद शिवलिंग या स्फटिक शिवलिंग को पूजा गृह में रखें। यह शिवलिंग चार अंगुल से ऊंचा न हो। चौथे सोमवार से प्रारंभ कर सात सोमवारों तक इन शिवलिंगों पर बिल्व पत्र, पुष्प, गुलाल जल, इत्र, यज्ञोपवीत, मिष्ठान, दूध, घी, शहद, शक्कर, फल और दीपक अर्पण करें। भगवान शंकर को पंचामृत से स्नान कराने के बाद गंगाजल से भी स्नान कराएं। इस पूजा में केशर मिश्रित अक्षत का प्रयोग किया जा सकता है। ‘ऊं रूद्राय पशुपतये नम:’ मंत्र का प्रत्येक सोमवार को पांच माला जप रूद्राक्ष या चंदन के माला से करें। इस मंत्र के जप और अर्चन से घर में सुख-शांति और समृद्धि की वृद्धि होती है।