फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों का सहारा लेने की उम्र में उर्मिला बनीं सैकड़ों पौधों का ‘सहारा’, इनकी तस्वीरें देखकर खुश हो जाएंगे आप

Fri, 14 Aug 2020 01:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
उर्मिला खेतान। - फोटो : अमर उजाला।
उम्र के जिस पड़ाव पर लोगों को खड़े होने के लिए भी सहारे की जरूरत होती है। उसमें उर्मिला खेतान सैकड़ों पौधों का सहारा बनी हुई हैं। बेतियाहाता के हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग पर रहने वाली उर्मिला का बागवानी का शौक 83 साल की उम्र में चरम पर है।
विज्ञापन

2 of 5
उर्मिला खेतान की बागवानी। - फोटो : अमर उजाला।
व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखने वाली उर्मिला का बागवानी से लगाव छोटी उम्र से ही है। बरेली स्थित उनके मायके के घर का नाम ही चमन कोठी था। 1964 में उनका विवाह व्यवसायी ज्वाला प्रसाद खेतान से हुआ।

 
विज्ञापन

3 of 5
उर्मिला 83 की उम्र में भी बागवानी करती हैं। - फोटो : अमर उजाला।
पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से यहां बहुत समय तक बागवानी का शौक नेपथ्य (मन) में रहा लेकिन पिछले दस साल से वह अपना पूरा समय बागवानी को दे रही हैं। पौधों के लिए जैविक खाद वह खुद बनाती हैं।

 

4 of 5
उर्मिला की बागवानी। - फोटो : अमर उजाला।
एक हजार स्क्वायर फीट के उनके बागीचे में एक तरफ जहां अनार, आम, जामुन, अमरूद, नींबू के फलदार पेड़ हैं। तो गुलाब, रंग बदल, जर्वेरा, गुलछड़ी, गंधराज कामिनी, चमेली, मोगरा आदि फूल भी हैं। यहां औषधीय पौधों की भी भरमार है। इस काम में उनके बेटे व्यवसायी अनुराग व राजीव भी मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्मिला के इस काम में उनके बेटे भी करते हैं मदद। - फोटो : अमर उजाला।
20 साल पुराना साइकस का जोड़ा है बागीचे की शान
उर्मिला खेतान ने बताया कि उनके गार्डन की शान 20 साल पुराना साइकस का जोड़ा है। वह इनकी विशेष देखभाल करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें