फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का ऐसा अनोखा शहर, जहां रहते हैं आठ सांसद

Tue, 22 Dec 2020 06:54 PM IST
vivek shukla संतोष सिंह, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 10
बीजेपी सांसद। - फोटो : अमर उजाला।
गोरक्षनगरी यूपी का ऐसा शहर है, जहां राज्यसभा व लोकसभा के आठ सांसद रहते हैं। इन सबका कार्यक्षेत्र भी अलग-अलग है, फिर भी मौका मिलते ही गोरखपुर आ जाते हैं। खास बात यह भी है कि सभी सांसद भाजपा के हैं।
विज्ञापन

2 of 10
सांसद रवि किशन।(file) - फोटो : twitter @ravikishann
जानकारी के मुताबिक, शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने सिंघड़िया क्षेत्र में स्थायी आवास बना लिया है। वह अक्सर आकर आवास पर ही जनसुनवाई करते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
सांसद कमलेश पासवान। - फोटो : Twitter @Kamlesh Paswan
बांसगांव से भाजपा सांसद कमलेश पासवान भी शहर में रहते हैं। उनका कार्यक्षेत्र बांसगांव है। आवास शहर में है।

4 of 10
सांसद व पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला। (file) - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल का घर भी गोरखपुर में है। वह लंबे समय तक शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। अब सांसद हैं। अक्सर रात्रि प्रवास आवास पर होता है।
विज्ञापन

5 of 10
जय प्रकाश निषाद।(file) - फोटो : अमर उजाला।
राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद भी शहर में रहते हैं। वह चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 10
सांसद पंकज चौधरी। (file) - फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज से भाजपा सांसद पंकज चौधरी का आवास भी गोरखपुर में है। सांसद का पूरा परिवार गोरक्षनगरी में ही रहता है।
विज्ञापन

7 of 10
भाजपा सांसद प्रवीण निषाद। (file) - फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर से भाजपा सांसद प्रवीण निषाद का स्थायी आवास गोरखपुर में है। प्रवीन निषाद का कार्यक्षेत्र भले ही संतकबीरनगर है लेकिन परिवार के साथ गोरखपुर में रहते हैं।

8 of 10
सांसद विजय कुमार दुबे। - फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर से भाजपा सांसद विजय दुबे भी परिवार सहित गोरखपुर में रहते हैं।

9 of 10
भाजपा सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी।(file) - फोटो : amar ujala
देवरिया से भाजपा सांसद रमापति राम त्रिपाठी का स्थायी आवास भी गोरखपुर में है। सांसद का परिवार एबीवीपी कार्यालय के पास नगर निगम के आवास में रहता है। सांसद भी इसी आवास में रहते हैं। कामकाज निपटाकर वह अक्सर घर आ जाते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी।(file) - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री भी इसी शहर से
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठाधीश्वर हैं। मुख्यमंत्री का स्थायी निवास भी गोरखपुर में है। वह जब भी आते हैं, गोरखनाथ मंदिर में प्रवास करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें