सोनकेशिया के घर सांसद विजय कुमार दुबे के पुत्र शशांक दुबे पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला।
दोपहर में सोनकेशिया के घर सांसद विजय कुमार दुबे के पुत्र शशांक दुबे पहुंचे और सोनकेशिया देवी और उसके बच्चों से बात कर उनकी समस्याएं जानीं। शशांक ने इस परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। गांव के लोगों ने शशांक दुबे के सामने बिजली के जर्जर तार, ट्रांसफार्मर, सड़क, जल निकासी, ड्रेन की सफाई आदि का मामला उठाया। रामाश्रय, अदालत व रेखा प्रजापति ने पट्टे पर मिले पोखरे पर कब्जा नहीं मिलने का मामला उठाया। शशांक ने सांसद की तरफ से सभी लोगों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान भोला प्रसाद, ज्ञानचंद कुंअर, प्रिंस मद्धेशिया, प्रिंस जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, वरुण खान, फखरुद्दीन मैनुद्दीन, दिनेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।