जीत का जश्न मनाते शर्मा गुट के लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
शिक्षक रामायन मिश्र और अरविंद झा कहते हैं कि कोई भी शिक्षक चाहे किसी भी संगठन या पार्टी से जुड़ा हो एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पास से निराश नहीं लौट सकता। वह सबकी सुनते और उनकी समस्या के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। शिक्षक राजनीति के जानकार कहते हैं कि इसी कार्यशैली का नतीजा रहा कि वह चुनाव में अन्य पार्टी और संगठनों पर भारी पड़ गए।