फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब गोरखपुर में आई थीं डांस गुरु सरोज खान, थकान के बाद भी नहीं तोड़ा प्रशंसकों का दिल

Sat, 04 Jul 2020 07:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सरोज खान(file) - फोटो : अमर उजाला।
'जरा इंडियन डांस करो भाई। भला इंडियन कल्चर भी कोई चीज है। उसे मत भूलो' ये नसीहत एक डांस प्रस्तुति को देखने के बाद बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने उस वक्त दी थीं जब वह सितंबर 2015 में आईटीएम गीडा एवं उदय भारत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गोरखपुर पहुंचीं। सरोज के इस संदेश ने दर्शकों को दिल से प्रेरित किया था।
विज्ञापन

2 of 5
सितंबर 2015 में आइटीएम गीडा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई थीं सरोज खान। - फोटो : अमर उजाला।
इतना नहीं सरोज ने दर्शकों की फरमाइश पर उनकी कोरियोग्राफी पर फिल्माए गए गीत 'मेरा चैन वैन सब उजड़ा, जालिम नजर हटा ले' पर भाव नृत्य भी किया। जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। साथ उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि इस सादगी में असली तहजीब है। सरोज खान का शुक्रवार को 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से उनके प्रेमियों में शोक की लहर है।
विज्ञापन

3 of 5
सितंबर 2015 में आइटीएम गीडा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ.सुरहिता करीम सरोज खान से मिली थीं। - फोटो : अमर उजाला।
आईटीएम गीडा के निदेशक एनके सिंह ने बताया कि सरोज उस वक्त लखनऊ से सड़क मार्ग से गोरखपुर पहुंची थीं। ऐसे में उन्हें थोड़ी देर हो गई और यात्रा की थकान उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी। इसके बावजूद भी वह बहुत उत्साहित थीं। मंच पर पहुंचीं तो उनका व्यवहार एक आम व्यक्ति की तरह था न कि किसी सेलिब्रिटी की तरह।

4 of 5
ITM gida - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने बच्चों के डांस को देखा और उन्हें बारीकियों के बारे में जानकारी दीं। उन्होंने बच्चों के साथ काफी समय बिताया। काफी देर तक वह बच्चों के साथ खेलती रहीं। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
saroj khan(file)
इस दौरान उन्होंने आयोजक आइटीएम प्रबंधन के नीरज मातनहेलिया, श्याम बिहारी अग्रवाल, निकुंज मातनहेलिया, अनुज अग्रवाल, करुणा मातनहेलिया, नयती मातनहेलिया आदि लोगों से मुलाकात कर बातचीत की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें