फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक लाइव करते हिरासत में लिए गए सपा नेता, वीडियो में सरकार की कर रहे थे निंदा, तस्वीरें

Mon, 14 Dec 2020 08:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 8
sp workers protest - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर किसानों के समर्थन में सोमवार को नगर निगम में धरना देने से पहले ही समाजवादी पार्टी के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान कुछ जगहों पर खूब ड्रामा भी देखने को मिला जो दिनभर पुलिस महकमे से लेकर आम जन तक चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

2 of 8
फेसबुक लाइव करते समय सपा नेता हुए गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।
हुआ यह कि सुबह की सैर पर इस्लामियां कॉलेज के ग्राउंड में पहुंचे सपा के निर्वतमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम को जब पुलिस ने वहीं से हिरासत में लिया तो वे फेसबुक लाइव पर थे। हिरासत में लिए जाने के ठीक पहले फेसबुल लाइव से जुड़े जियाउल इस्लाम किसानों का समर्थन करने के साथ ही सपा नेताओं-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने को लेकर सरकार की निंदा कर रहे थे।

 
विज्ञापन

3 of 8
sp workers protest - फोटो : अमर उजाला।
अभी यह सिलसिला चल ही रहा था कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। ठीक इसी तरह पिछली बार कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अपने घर से जियाउल के हिरासत में लिए जाने की घटना भी सोशल मीडिया से लेकर पुलिस और प्रशासनिक महकमे में चर्चा में रही थी जिसमें चार पुलिस वाले उनके हाथ और पैर पकड़ कर टांगते हुए जीप तक ले गए थे।

4 of 8
sp workers protest - फोटो : अमर उजाला।
वहीं पुलिस ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नगीना साहनी व वर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सुनील सिंह समेत कुछ नेताओं को तो सुबह होते ही उनके घरों से ही हिरासत में ले लिया गया। जिलाध्यक्ष और निर्वमान महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में जो कार्यकर्ता धरना स्थल नगर निगम पहुंचे, उन्हें गेट से ही हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। दिन भर हिरासत में रखने के बाद सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

 
विज्ञापन

5 of 8
sp workers protest - फोटो : अमर उजाला।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालयों पर सोमवार को किसानों के समर्थन में धरना देकर सरकार की नई कृषि नीति का विरोध जताने का पहले से कार्यक्रम तय था। गोरखपुर में पार्टी नेताओं ने धरने के लिए प्रशासन से अनुमति भी मांगी थी। मगर अनुमति मिली नहीं। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने धरना करने का निर्णय किया था। इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन के अफसरों को पहले ही लग गई थी। यही वजह रही कि सुबह होते ही पार्टी के कई नेताओं-कार्यकर्ताओं को घर से ही हिरासत में ले कर संबंधित थाने पर बैठा दिया गया। वहीं सुबह नौ बजे ही बड़ी संख्या में धरना स्थल नगर निगम के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। जैसे ही कुछ सपा नेता कार्यकर्ता धरना देने पहुंचे, उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

6 of 8
sp workers protest - फोटो : अमर उजाला।
इन्हें लिया गया हिरासत में
विजय बहादुर यादव, यशपाल रावत, अवधेश यादव, रजनीश यादव, मनुरोजन यादव, साधु यादव, रूपावती बेलदार, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, मुन्नी लाल यादव, जयप्रकाश यादव, नरसिंह यादव, बिंदा देवी, हाजी शकील अंसारी, राजकुमारी देवी, राहुल गुप्ता, कपिल मुनी यादव, कीर्ति निधि पांडेय, संजय पहलवान, प्रमोद यादव, अशोक यादव, मनोज यादव, राहुल यादव, रणजीत पासवान, दूधनाथ मौर्या, जितेंद्र यादव, प्रमोद यादव, विक्रम यादव, बाबूराम यादव, आजम लारी, देवेंद्र भूषण निषाद, गवीश दुबे, अख्तर जहां, नीलम पांडेय, उर्मिला देवी, कंचना श्रीवास्तव समेत कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे ।  

 
विज्ञापन

7 of 8
sp workers protest - फोटो : अमर उजाला।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नगीना साहनी ने कहा कि अन्नदाताओं के समर्थन में पार्टी की तरफ से नगर निगम में आयोजित धरने से सरकार डरी हुई थी। सरकार इस आंदोलन को सफल नहीं होने देना चाहती। जनपद भर में सपा के नेताओं को हिरासत में लिया जाना इसी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार कितना भी इस आंदोलन को दबाने का प्रयास करे यह जन आंदोलन रुकेगा नहीं। देश का अन्नदाता रोड पर है। जब तक यह सरकार इस किसान विरोधी बिल को वापस नहीं लेती है तब तक हम सपा के लोग चैन से बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार को अन्नदाता के सामने झुकना ही होगा।

 
विज्ञापन

8 of 8
sp workers protest - फोटो : अमर उजाला।
सरकार का पुतला जलाया
किसानों के समर्थन में सपा के पूर्व जिला सचिव एवं उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कसया रोड स्थित कचहरी गेट पर सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इस दौरान एडवोकेट दिनेश यादव, जितेंद्र प्रताप सिंह सैंथवार, विजय कुमार श्रीवास्तव, सुदामा यादव, अशोक कुमार मिश्र, अंबरीश दुबे, कृष्ण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें