फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue Alert: गोरखपुर में मिले डेंगू से संक्रमित छह मरीज, संख्या पहुंची 248

Sun, 20 Nov 2022 02:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डेंगू मरीजों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। इसके बाद से जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 248 पहुंच गई है। इनमें शहरी क्षेत्र 154 और ग्रामीण क्षेत्र के 94 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 5
डेंगू बुखार के मामले - फोटो : istock
गोरखपुर जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को हुई जांच में डेंगू के छह नए मरीज मिले हैं। इनमें पांच ग्रामीण और एक शहरी इलाके का मरीज है। डेंगू मरीजों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। इसके बाद से जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 248 पहुंच गई है। इनमें शहरी क्षेत्र 154 और ग्रामीण क्षेत्र के 94 मरीज शामिल हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
डेंगू वार्ड - फोटो : अमर उजाला
जिला मलेरिया अधिकारी अंगद कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की दिव्य नगर निवासी 25 वर्षीय महिला, खोराबार के गहिरा निवासी 40 वर्षीय महिला और ब्रह्मपुर के राजधानी निवासी 35 वर्षीय महिला डेंगू से पीड़ित मिली है। इसके अलावा सरदारनगर के चौरीचौरा निवासी 18 वर्षीय, खोराबार के नौव्वागांव निवासी 28 वर्षीय पुरुष और खजनी निवासी 30 वर्षीय पुरुष डेंगू से पीड़ित मिला है।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 11 पहुंच गई है। इसमें दो मरीज नए हैं। सात मकान मालिकों को नोटिस दिया गया है। इनके घरों में मच्छरों का लार्वा मिला। शनिवार को 1478 जगहों पर सोर्स रिडक्शन हुआ।

 

4 of 5
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
मुंह के कैंसर का बड़ा कारण तंबाकू और पान मसाला
इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की जिला इकाई की ओर से शहर के एक होटल में ओरल कैंसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें शहर के डॉ समित पुरोहित और डॉ अविनाश रेड्डी ने ओरल (मुंह) कैंसर के बारे में बताया। कहा कि मुंह के कैंसर का मुख्य कारण तंबाकू, पान मसाला व शराब का सेवन है। कार्यक्रम का संचालन आईडीए के सचिव डॉ अरुण प्रताप मल्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर आईडीए की पहली पत्रिका का भी विमोचन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष डॉ चेन कोवाई, डॉ अनुराग श्रीवास्तव, डॉ जेएन शुक्ला, डॉ मोनिका मिश्रा, डॉ संजीव गुलाटी, डॉ अमित कुमार सिंह, डॉ आशीष शाही, डॉ कोशिका टंडन, डॉ गरिमा श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें