फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में डीजल और पेट्रोल देने का बना ये खास नियम, इससे बढ़ी तस्करों की मुश्किलें

Sat, 20 Feb 2021 05:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : iStock
नेपाल आयल निगम ने शनिवार दोपहर बाद सभी प्रादेशिक कार्यालय खास कर सीमा क्षेत्र के अपने कार्यालय को तस्करी रोकने के लिए कड़ाई से पालन करने को कहा है। नेपाल आयल निगम के कार्यालय ने सीमा क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप को पत्र लिख कर भारतीय वाहन में डीजल पेट्रोल भरने का नियम बना दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : पीटीआई
सीमा क्षेत्र में 100 लीटर से ज्यादा किसी भारतीय मालवाहक को डीजल नहीं मिलेगा। इस के अलावा गैलन और ड्रम में भी किसी को नहीं दिया जाएगा। इसकी जानकारी नेपाल आयल निगम के प्रवक्ता विनीत मणि उपाध्याय ने दी। उन्होंने ने बताया कि पेट्रोल पंपो को अब खरीद बिक्री का रोजाना डिटेल देना होगा। बिल की जांच भी होगी।



 
विज्ञापन

3 of 5
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : पीटीआई
दरअसल, भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। इस बढ़ती महंगाई में आम जनता इससे परेशान हो रही है। वहीं नेपाल सीमा के नजदीक रहने वाले भारतीय और ज्यादा परेशान हो रहे हैं।

 

4 of 5
petrol diesel price - फोटो : social media
नेपाल सीमा से सटे यूपी के महाराजगंज जिले में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 89.22 और 81 रुपये हैं। वहीं नेपाल में डीजल 96 रुपया नेपाल मुद्रा में और भारतीय मुद्रा की तुलना में 60 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा पेट्रोल 113 नेपाली मुद्रा और भारतीय मुद्रा के अनुसार 70 रुपया 62 पैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि कोरोना काल के दौरान ही भारतीय नेपाल सीमा को बंद कर दिया गया था। इससे पहले यहां आम लोग आसानी से अपनी गाड़ी लेकर नेपाल देश चले जाते थे। हालांकि 11 महीने से सीमा बंद होने के कारण लोगों को तमाम परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम ने लोगों को और परेशानी में डाल दे रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें