शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान गोरखपुर में अगले दो-तीन दिनों में कानपुर से एक और दरियाई घोड़ा (विष्णु) को लाया जाएगा। प्राणि उद्यान में कुछ दिनों पूर्व कानपुर प्राणि उद्यान से मादा दरियाई घोड़ा (लक्ष्मी) आ चुकी है। ढाई हजार किलो के वजन वाले 'विष्णु' के लिए प्राणि उद्यान में पिंजरा लगा दिया गया है।