सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि अलर्ट मिलने के बाद मुंबई, पंजाब, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर से आने वाले लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नजर रखे हुए है। एयरपोर्ट पर टीम लगातार बाहर से आने वाले लोगों की जांच कर रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क जरूर लगाएं।