फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सीएम योगी ने खोला खजाना, रिंग रोड से और निखरेगी रामगढ़ ताल की रंगत

Sat, 03 Apr 2021 12:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
यूपी पर्यटन स्थल की पहचान बन चुके रामगढ़ ताल की रंगत और निखरने वाली है। पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक ताल के किनारे ठीक उसी तरह बांध बनाया जाएगा जिस तरह पैडलेगंज से रामगढ़ ताल नया सवेरा तक बना हुआ है। इसके अलावा ताल में गिरने वाले सभी नालों को टैप कर इसके पानी को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक ले जाया जाएगा। शासन ने इसके लिए 34.19 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। ताल के समानांतर 2.5 किलोमीटर की लंबाई में तीन मीटर चौड़ा बांध बनने से रामगढ़ ताल रिंग रोड की सैर का भी खूबसूरत स्थान बन जाएगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 मार्च को केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ मोहद्दीपुर में आरकेबीके के पास रामगढ़ ताल के समीप निर्माणाधीन सीवरेज कार्य का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने रामगढ़ ताल का अवलोकन भी किया। गोरखपुर दौरे से लखनऊ लौटने के बाद उन्होंने रामगढ़ताल के उत्तरी छोर, पैडलेगंज से मोहद्दीपुर आरकेबीके तक इंटरसेप्टिंग सीवर और समानांतरण बंधे के निर्माण के लिए धनराशि 34 करोड़ 19 लाख 80 हजार रुपये की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

3 of 5
रामगढ़ताल। - फोटो : राजेश कुमार।
कार्य योजना के मुताबिक रामगढ़ ताल के खूबसूरत नजारे के लिए अब 2.5 किलोमीटर लंबा बांध पाथ वे या व्यू पॉइंट के रूप में बनेगा। धन मिल जाने से पैडलेगंज से आरकेबीके तक तीन मीटर चौड़ा बांध बनाया जाएगा। बांध और इंटरसेप्टिंग सीवर बनने से ताल में आसपास की नालियों से आ रहा कचरा प्रवाहित नहीं होने पाएगा और ताल की सुंदरता और निखर उठेगी।

 

4 of 5
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
ताल के किनारे रिंग रोड के निर्माण का सपना होगा साकार
बांध के निर्माण से ताल के किनारे रिंग रोड का सपना साकार हो जाएगा। विकसित हो रहे नए क्षेत्र में बांध (पाथ वे) पर पौधरोपण और बैठने के लिए बेंच बनाने की भी योजना है। रामगढ़ ताल के पश्चिमी और दक्षिणी छोर का विकास होने के साथ ही मोहद्दीपुर में आरकेबीके से सहारा इस्टेट तक पौने चार किलोमीटर की लंबाई में सड़क बनाई गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
दिसंबर तक सीवर लाइन का कार्य होगा पूरा
28 मार्च को मुख्यमंत्री योगी ने केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री के साथ निर्माणाधीन सीवर लाइन कार्य का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली थी। कार्यदायी संस्था जल निगम के मुताबिक अमृत योजना के तहत शहर पांच वार्डों महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक, दो, इंजीनियरिंग कॉलेज, झरना टोला और गिरधरगंज में सीवर लाइन का निर्माण दो जोन में बांटकर किया जा रहा है। सीवर लाइन बिछाने के कार्य की शुरुआत अक्तूबर 2018 में हुई थी, दोनों जोन मिलाकर अब तक 70 प्रतिशत सीवर लाइन का कार्य कराया जा चुका है। दिसंबर 2021 तक कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें