कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTi
केजीएमयू भेजे गए दो सैंपल हो गए खराब, चार और नमूने भेजे
कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की पहचान के लिए मंगलवार को चार नमूने लखनऊ स्थित केजीएमयू भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट तीन से चार दिन में आने की उम्मीद है। वही, बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने करीब 15 दिन पहले दो सैंपल केजीएमयू भेजे थे। वहां पर सैंपल 10 दिन तक स्टोर में रखे रहे। जांच में पता चला कि दोनों नमूने खराब हो चुके हैं। इसकी सूचना केजीएमयू प्रशासन ने बीआरडी को दी है।