MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
इन दिनों भारत और नेपाल दोनों देशों के सीमावर्ती बाजारों की रौनक समाप्त हो गई हैं। महराजगंज जिले से सटे नौतनवां, सोनौली, ठूठीबारी, बरगदवा, कोल्हुई, भगवानपुर और नेपाल के दो जिला रूपनदेही, नवलपरासी से भैरहवां और बुटवल का बाजार, बेलहिया बाजार, महेशपुर में तीन महीने के भीतर करोड़ों का खुदरा कारोबार प्रभावित हुआ है। महेशपुर, भैरहवां, नवलपरासी समेत अन्य सीमावर्ती बाजार ठंड के समय में गर्म कपड़ों के खरीदारो से भरा रहता था। वहां मसालों को खरीदने के लिए भी भारतीय क्षेत्र से खरीदार जाते थे। बड़े दुकानदार पूंजी बचाने के लिए सेल लगा कर काम चला रहे हैं। किसी तरह सामान को खपाया जा रहा है। भारतीय ग्राहकों को नहीं जाने से नेपाल के बाजारों की रौनक बेकार हो गई है। यही हाल भारतीय क्षेत्र सोनौली, नौतनवां, ठूठीबारी, कोल्हुई और बरगदवा बाजार का है। इन क्षेत्रों में नेपाल के ग्राहकों की संख्या ज्यादा होती थी। अब ऐसा नहीं है।