विद्यार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दिया गया प्रवेश।
- फोटो : अमर उजाला।
प्राइवेट स्कूलों ने छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए पहले ही कमर कस ली थी। गेट के अंदर प्रवेश के दौरान हर विद्यार्थी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। वहीं स्कूल में मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। स्कूल परिसर में जगह-जगह हैंड सैनिटाइज कराने की व्यवस्था की गई है। टिफिन, कॉपी किताब, पानी की बॉटल, पेन, पेंसिल तक की शेयरिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंधित है। 50 फीसदी उपस्थिति के साथ अभिभावकों की अनुमति से ही बच्चों को स्कूल बुलाया गया है।