इन दिनों पूर्वांचल के जुहू चौपाटी के नाम से जाना जाने वाले रामगढ़ताल की खूबसूरती को जलकुंभी ग्रहण लगा रही है। लेकिन शायद यह कम ही लोगों को पता होगा कि इस जलकुंभी को सबसे पहले बंगाल में दक्षिणी अमेरिका में बहने वाली नदी अमेजन से लाई गई थी। कालांतर में यह देश के तकरीबन सभी हिस्सों में फैल गया और आज इसे बंगाल के आतंक के नाम से जाना जाता है।