Railways brick
- फोटो : अमर उजाला।
कॉफी हाउस का डोसा था मशहूर, बड़े नेता चखते थे स्वाद
रेलवे स्टेशन के जनरल क्लास गेट के सामने बने अपूर्वा रेस्टोरेंट कॉफी हाउस का इडली और डोसा बहुत मशहूर था। लोग दूर-दूर से सिर्फ इसका जायका लेने आते थे। गोरखपुर के प्रबुद्ध, राजनीतिक और शिक्षाविदों के संवाद के लिए यह कॉफी हाउस सबसे मुफीद जगह थी। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, मधुकर दीघे, माधव राव सिंधिया, बलराम जाखड़ जैसे दिग्गज नेता कॉफी के साथ ही डोसा और इडली का स्वाद ले चुके हैं।