माता रानी को जल अर्पित करते हुए सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर में निकली कलश यात्रा में शामिल मंदिर के पुजारी और संस्कृत विद्यालय के छात्र त्रिशूल, घड़ी , घंटा के साथ नाथ पंथ का वाद्ययंत्र नागफनी लेकर चल रहे थे। भीम सरोवर पहुंच कर कमलनाथ ने जल भरा और वापस शक्ति पीठ आ गए। वहां उनके पहुंचने के बाद धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया।