फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: पंचायतों की आरक्षण सूची जारी होते ही बढ़े मुर्गों के 'भाव', प्रत्याशियों में मची दावत देने की होड़

Wed, 10 Mar 2021 03:56 PM IST
vivek shukla टीपी शाही, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
पंचायत चुनाव। - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की आरक्षण सूची जारी होते ही मुर्गे के थोक दामों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। पोल्ट्री फार्मों के नोडल अधिकारी के मुताबिक बर्ड फ्लू के डर से जो मुर्गा थोक में 40 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था, वह अब 90 रुपये हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में मुर्गे की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

2 of 5
पंचायत चुनाव। - फोटो : पीटीआई
जिले में 20 हजार पोल्ट्री फार्म हैं। इनमें लगभग 25 लाख चूजा डाला जाता है। 40 दिनों में चूजे दो से ढाई किलोग्राम के मुर्गे हो जाते हैं। पिछले महीने बर्ड फ्लू की अफवाह फैली तो पोल्ट्री फार्म वालों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। मुर्गों को 40 रुपये प्रति किलोग्राम बेचना पड़ा है। अब पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है।

 
विज्ञापन

3 of 5
पंचायत चुनाव। - फोटो : social media
आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के साथ ही दावतों का दौर शुरू हो गया। इसका असर मुर्गों के दाम पर पड़ा है। इस उद्योग से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही मुर्गों की मांग और बढ़ेगी। साथ ही दाम में और तेजी आ सकती है।

4 of 5
पंचायत चुनाव। - फोटो : iStock
प्रत्याशियों के बीच मुर्गे की दावत देने की होड़
गगहा ब्लॉक के एक गांव में मुर्गे की दावत देने की होड़ मची है। इस ग्राम पंचायत में पांच हजार से अधिक मतदाता हैं। जानकारी के मुताबिक गांव के पूर्व प्रधान ने कुछ रोज पहले एक क्विंटल मुर्गे का मीट बंटवाया। इससे दूसरा खेमा चौकन्ना हो गया। दूसरे खेमे के निवर्तमान प्रधान ने 16 क्विंटल मुर्गे का मीट बंटवा दिया। कोई ऐसा घर नहीं बचा, जिसके यहां मुर्गे की दावत न हुई हो। यह सिलसिला जारी है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंचायत चुनाव: बर्ड फ्लू। - फोटो : अमर उजाला
पशु चिकित्साधिकारी एवं पोल्ट्री फार्म नोडल अधिकारी डॉ. अतुल  ने कहा कि बर्ड फ्लू के डर से मुर्गे का रेट कम हो गया था। इससे मुर्गा पालकों को नुकसान उठाना पड़ा। तीन दिनों से दामों में अचानक तेजी आई है। जो मुर्गा कुछ रोज पहले थोक में 40 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था, वह अब 90 रुपये में मिल रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें