फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Visit: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 मिनट तक देखेंगे लाइट एंड साउंड शो, यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट

Sat, 04 Jun 2022 11:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 4
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। (फाइल) - फोटो : twitter
तीन दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम गोरखपुर आए। सप्ताह भीतर उन्होंने दूसरी बार राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां जांचीं। सर्किट हाउस और नया सवेरा का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री गोरखपुर आते ही सीधे रामगढ़ताल के किनारे स्थित नया सवेरा पहुंचे और वहां की व्यवस्था जांची। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शनिवार की शाम यहां लाइट एंड साउंड शो देखेंगे। नौकायन पर तैयारियों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस और फिर गोरखनाथ मंदिर गए। शाम करीब 6:30 बजे नौकायन पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने नया सवेरा पर स्थित उस जेट्टी का निरीक्षण किया, जहां बैठकर राष्ट्रपति और उनकी धर्मपत्नी लाइट एंड साउंड शो का आनंद लेंगे। मुख्यमंत्री ने नौकायन की सफाई व्यवस्था को लेकर संतुष्टि जताई।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
29 मिनट का होगा लाइट एंड साउंड शो
कमिश्नर रवि कुमार एनजी व जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने लाइट एंड साउंड शो के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी और बताया कि लाइट एंड साउंड शो 29 मिनट का होगा। राष्ट्रपति के साथ करीब 100 बच्चे भी लाइट एंड साउंड शो देखेंगे। नौकायन का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम विजय किरन आनंद ने गीता प्रेस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था, मंच आदि के बारे में उन्हें विस्तार से बताया। साथ ही यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रपति के फ्लीट का अभ्यास भी सफलतापूर्वक हो चुका है। उन्होंने प्रबंधन को लेकर भी जानकारी ली।  बैठक में एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीआइजी जे रविन्दर गौड, डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी डा. विपिन ताडा, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, नगर आयुक्त अविनाश सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

3 of 4
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
आज आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शनिवार को राष्ट्रपति के साथ लखनऊ से गोरखपुर आएंगी। गीता प्रेस के कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ मंच पर मौजूद रहेंगी। वह गोरखनाथ मंदिर एवं नौकायन पर भी जाएंगी। रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन सुबह राष्ट्रपति के साथ ही मगहर जाएंगी।

 
विज्ञापन

4 of 4
रामगढ़ताल का निरीक्षण करते सीएम योगी। - फोटो : twitter- @premranjanias
जेट्टी पर इतनी भीड़ क्यों, कब आएगा लग्जरी क्रूज
नया सवेरा पर निरीक्षण के दौरान जेट्टी पर भीड़ देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह से पूछा कि इतनी भीड़ क्यों लगी है। इसपर उपाध्यक्ष ने बताया कि बोटिंग के लिए रोजाना लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। बोटिंग के लिए एक-एक घंटे की वेटिंग चल रही है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा ध्यान देने को कहा। साथ ही उन्होंने दूसरा सवाल किया कि लग्जरी क्रूज कब तक आएगा।

जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि दो महीने लगेंगे। प्रयास है कि 15 अगस्त से उसे शुरू करा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। ताल में दो क्रूज चलाने के लिए जीडीए को आवेदन मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें