फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown in Gorakhpur: पुलिस चौकी में ऐसे उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, अब फोटो हो रही है वायरल

Fri, 17 Apr 2020 01:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन। - फोटो : फेसबुक
गोरखपुर में इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें किसी आम जनता की नहीं बल्कि धर्मशाला चौकी इंचार्ज धीरेंद्र राय की हैं। इसमें वे अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहें हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन। - फोटो : फेसबुक
हैरानी की बात यह है कि जहां एक तरफ गोरखपुर पुलिस लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंस और बेवजह घर से बाहर निकलने पर लोगों से कड़ाई से पेश आ रही है। वहीं चौकी इंचार्ज द्वारा धर्मशाला चौकी के अंदर अपने जन्मदिन का केक काटने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन। - फोटो : फेसबुक
तस्वीरों में साफ है कि सोशल डिस्टेंस के नियम की, किस तरह से चौकी इंचार्ज और उनके साथियों ने धज्जियां उड़ाई हैं। जबकि जिला प्रशासन द्वारा गोरखपुर में धारा 144 लगाई गई है।

4 of 5
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन। - फोटो : फेसबुक
जिसमें साफ तौर से कहा गया है कि चार से ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकते और यहां तमाम लोग धर्मशाला चौकी इंचार्ज के साथ उन्हीं की पुलिस चौकी में जन्मदिन का केक काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन। - फोटो : फेसबुक
धर्मशाला चौकी इंचार्ज धीरेंद्र राय ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली तस्वीर पुरानी है। इसे हमने अपने किसी भी सोशल साइट पर अपलोड नहीं किया था, फिर इसे वायरल किया जा रहा है। ये पूरी तरह से गलत है।

एसएसपी सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच की जांच की जा रही है, अगर सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया है तो ठीक है, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें