फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी-चुपके खुलने वाली दुकानों पर पुलिस ने की सख्ती, कहा- समझाने से मान जाओ, वरना पुलिसिया तरीका तो है ही...

Sat, 09 May 2020 04:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
स्टेशनरी, इलेक्ट्रिक और मोटर वर्कशाप समेत आठ प्रतिष्ठानों-दुकानों को मिली छूट की आड़ में अब कई इलाकों में जूता-चप्पल, बेकरी और किराना की दुकानें भी खुलने लगी हैं। शुक्रवार को पुलिस ने मोहद्दीपुर, असुरन, राप्तीनगर, दाउदपुर, रूस्तमपुर और तारा मंडल रोड किनारे की दुकानों का निरीक्षण कर लॉकडाउन में प्रतिबंधित ऐसी कई दुकानों को बंद भी कराया।

कुछ का चालान भी काटा गया। मगर अभी भी कई इलाकों में चोरी-चुपके प्रतिबंधित दुकानें भी खुल रही हैं। किराना दुकानदारों को होम डिलीवरी की ही छूट है मगर वे भी वक्त का फायदा उठाकर अपनी दुकानें खोल दे रहें हैं।
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
मंगलवार से कुछ सेवाओं में छूट मिलने के बाद सड़कों पर भीड़ रोजाना बढ़ती ही जा रही है। पुलिस की तरफ से भी बहुत टोका टाकी नहीं होने की सूचना मिलने पर जिन्हें जरूरी नहीं है, वे भी बाइक-कार से शहर में निकल जा रहे। ये भीड़ जरूरी है या गैर जरूरी इसका अंदाजा, दुकानों, सरकारी दफ्तरों, बैंक को देखकर लगाया जा सकता है।

जिन दुकानों को खुलने की छूट मिली है उनमें से स्टेशनरी, मोटर सर्विस सेंटर समेत कुछ एक को छोड़कर ज्यादातर पर अभी भी सन्नाटा पसरा है। ले-देकर सिर्फ बैंकों की कुछ शाखाओं के बाहर ही थोड़ी भीड़ दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
ऐसे में हजारों की संख्या में सुबह से शाम पांच बजे तक सड़कों पर उतर रही भीड़ कहां जा रही यह खुद दुकानदार भी नहीं समझ पा रहे। बड़ी संख्या में सड़कों पर हुजूम देख पुलिस भी भीड़ को चेक करने की जगह दुकानों के पास आदि चेक करने पर ही ज्यादा ध्यान दे रही है। उनका मानना है कि बेजा दुकानें नहीं खुलेंगी तो भीड़ भी थोड़ी कम हो जाएगी।

समझाने से मान जाओ, वरना पुलिसिया तरीका तो है ही
जिले की पुलिस नियमों का पालन नहीं कर रहे दुकानदारों को पहले जागरूक कर रही है। इसके बाद भी न माने तो सख्ती की जाएगी। लॉकडाउन तीन में शराब की दुकानों और आठ अन्य प्रकार की दुकानों को तय समय सीमा तक शर्तों के पालन के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।

4 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
लेकिन देखा जा रहा है कि अधिकांश दुकानदार शर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं। साथ ही ऐसी दुकानें भी खुल रही हैं, जिनको अनुमति नहीं दी गई है। मोहद्दीपुर चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह ने पिकअप पर लाउडस्पीकर लगाकर साथ में पैदल चलकर दुकानदारों को जागरूक किया।

इसी प्रकार कैंट पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से दुकानदारों को संदेश दिया कि लालच में आकर चोरी से दुकान न खोलें, नहीं तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है। वीडियो में एक दुकानदार चोरी से आधा शटर गिराकर दुकान खोले है। तभी चार से पांच युवक सामान लेने के बहाने दुकान में प्रवेश करते हैं और असलहा दिखाकर लूट लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
पास न होने पर दुकान न खोलने की हिदायत
जिले के तमाम थानों की पुलिस दुकानों पर जाकर पास भी चेक कर रही है। बृहस्पतिवार को रानीडीहा में एक बेकरी के दुकानदार ने दुकान खोली थी। तभी चौकी इंचार्ज इंजीनियरिंग कॉलेज मदन मोहन मिश्रा पहुंचे और पास मांगा। पास न होने पर दुकान न खोलने की हिदायत दी।

इसी प्रकार काली मंदिर के पास भी पुलिस ने दुकानों का पास चेक किया। देखा जा रहा है कि छूट का फायदा उठाकर कई कपड़े की दुकानें, किराने की दुकानें आदि भी खुल रही हैं। जिन्हें पुलिस हिदायत देकर बंद करा रही है।

एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ ने बताया कि अभी दुकानदारों को जागरूक किया जा रहा है। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें