फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीएम मोदी के स्वागत में जुटा गोरखपुर, तस्वीरों में देखें तैयारियों की एक झलक

Fri, 03 Dec 2021 10:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

छह को होगा रिहर्सल, कारखाना परिसर में चार हेलीपैड बनेंगे
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में पीएम मोदी का आवागमन। - फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर 13 हजार वाहनों के लिए 12 पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। इसमें तीन हजार बसें व 10 हजार चार पहिया वाहन खड़े किए जाएंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के संबंध में प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को हिंदुस्तान उवर्रक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बड़ी संख्या में पीएम के कार्यक्रम में जुटने वाली भीड़ को ध्यान में रखकर उस दिन शहर एवं उसके आस-पास के सभी स्कूल बंद रखने पर चर्चा हुई। हालांकि इस संबंध में कोई निर्णय नहीं हो सका। चर्चा के दौरान प्रस्ताव रखा गया कि उस दिन स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएं। बच्चों को दिक्कत न हो इसलिए माना जा रहा है कि इसपर जल्द ही निर्णय हो जाएगा। छह दिसंबर को कार्यक्रम की फाइनल तैयारी जांचने के लिए रिहर्सल होगा।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी के स्वागत में जुटे भाजपा विधायक। - फोटो : अमर उजाला।
बैठक के दौरान बताया गया कि कार्यक्रम स्थल पर 3000 बसों और 10000 चार पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कंट्रोल रूम के साथ ही जगह-जगह पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाएगा। एचयूआरएल के एमडी अरुण कुमार ने खाद कारखाना की तरफ से की जा रही तैयारियों की कमिश्नर, एसएसपी को जानकारी दी।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर खाद कारखाना। - फोटो : अमर उजाला।
तय हुआ कि मानबेला ग्राउंड पर बसों की पार्किंग होगी। यहां 3000 बसों को खड़ी करने की व्यवस्था हो रही है। खाद कारखाना परिसर में 12 स्थानों पर पार्किंग बनाई जा रही है। कार्यक्रम स्थल तक आने वाली सड़कों को गड्ढामुक्त करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को दी गई है। खाद कारखाना से दो रूट को ठीक किया जा रहा है।

 

4 of 5
गोरखपुर खाद कारखाने में पीएम मोदी के स्वागत में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
मानबेला और स्पोर्ट्स कॉलेज की तरफ जाने वाली सड़क पर विशेष फोकस है। वहीं जीडीए एक सीसी सड़क भी बनाएगा। कार्यक्रम स्थल को नो-प्लास्टिक जोन घोषित किया गया है। प्लास्टिक बैग आदि को लेकर कोई कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश नहीं कर पाएगा। खाद कारखाना परिसर में चार हेलीपैड बनाए जाएंगे। इनमें तीन पीएम के लिए सुरक्षित होंगे जबकि एक, अन्य वीआईपी के लिए होगा। बैठक में जीडीए के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, एसएसपी विपिन ताडा, एचयूआरएल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट वीके दीक्षित, महाप्रबंधक सुबोध दीक्षित आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में पीएम मोदी के स्वागत में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

पीएम के 250 से अधिक कार्यक्रम करा चुकी है फर्म

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भारत सरकार की टीम पूरी तरह सतर्क है।  टेंट और अन्य व्यवस्था की जिम्मेदारी जिस फर्म को मिली है, वह पीएम के 250 से अधिक कार्यक्रमों को संचालित कर चुकी है। मंच बनाने का काम आखिरी चरण में है। कार्यक्रम स्थल पर कुर्सियां रखी जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें