फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहचाल: आज से शनि मकर राशि में होंगे वक्री, इन राशियों को देंगे विपरीत परिणाम

Sun, 23 May 2021 03:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 10
शनि का नक्षत्र परिवर्तन 2021 - फोटो : अमर उजाला
न्याय के देवता शनिदेव रविवार को मकर राशि में वक्री होने जा रहे हैं। वह 11 अक्तूबर तक उल्टी चाल चलेंगे। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शनि कुंडली के दशम व एकादश भाव का नेतृत्व करते हैं। किसी भी कुंडली के लिए ये दोनों भाव अत्यंत ही महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में शनि का वक्री होने से विपरीत परिणाम मिलेंगे जो जनमानस के लिए अच्छे नहीं होंगे। इनके वक्री होने से लोगों को सेहत, कुटुंबों एवं आय से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

किस राशि पर कैसा होगा प्रभाव
मेष : व्यवसाय में नुकसान, पिता का सेहत खराब होगा, सीने में परेशानी हो सकती है, नीली व काली वस्तुओं का दान करें, शनिदेव को प्रणाम करें।
वृषभ : व्यवसाय में परेशानी, भाग्य साथ नहीं देगा, पिता की सेहत प्रभावित होगी, नीली और काली वस्तु अपने पास रखें, शनिदेव की पूजा करें।
मिथुन : पूर्व में हुई गलतियों का दंड मिलेगा, सम्मान को ठेस पहुंचेगी, किसी भी चीज को पाने के लिए परिश्रम करना पड़ेगा, शनिदेव की आराधना करें।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
राशि
कर्क : वैवाहिक जीवन में परेशानी, पहले से तय शादी का प्रस्ताव टूट सकता है, संबंधों में दूरी आएगी, चोट लग सकती है, शनि तत्वों का दान करें।
विज्ञापन

3 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
सिंह : शारीरिक व पारिवारिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, जीवनसाथी की सेहत में परेशानी, उदर रोग की समस्या, शनि तत्वों का दान करें।
 

4 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कन्या : संतान पक्ष पर ध्यान देने की जरूरत, प्रेम की स्थिति मध्यम, संबंधों में परेशानी आ सकती है, शत्रुओं पर विजय मिलेगी, शनिदेव की पूजा करें।
 
विज्ञापन

5 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
तुला : भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में परेशानी, घर में कलह, मां की सेहत खराब होगी, प्रेम और संतान से परेशानी होगी, शनिदेव का प्रणाम करें।
 
विज्ञापन

6 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
वृश्चिक : पराक्रमी बनेंगे, व्यावसायिक स्थिति ठीक होगी, घरेलू समस्याएं, भाई-बहन की सेहत खराब हो सकती है। शनि से संबंधित वस्तुओं का दान करें।
 
विज्ञापन

7 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
धनु : धन की क्षति होगी, कुटुंबों में अनबन, व्यावसायिक परेशानी, नाक, कान व गला से संबंधित समस्या हो सकती है, काली और नीली वस्तु का दान करें।
 

8 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मकर : सेहत, धन एवं कुटुंबों से संबंधित समस्याएं आएंगी, मुख रोग की समस्या हो सकती है, शनिदेव की पूजा करें।
 

9 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कुंभ : सेहत एवं व्यवसाय में परेशानी, आंखों में समस्या, पार्टनरशिप में दिक्कतें आएंगी, प्रतिदिन शाम के समय शनिदेव को मानसिक रूप से प्रणाम करें।
विज्ञापन

10 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मीन : नेत्र से संबंधित समस्याएं आएंगी, आय के मार्ग बंद होंगे, व्यावसायिक परेशानी, शनिदेव के पूजन के साथ ही उनसे संबंधित तत्वों का दान-पुण्य करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें