फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: सूरज के चारों तरफ बना घेरा, लोग बोले- 'भगवान बैठकर कर रहे हैं सभा'

Thu, 15 Apr 2021 04:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
sun - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में गुरुवार दोपहर सूरज के चारों तरफ गोलाकार शक्ल में एक घेरा बन गया जो लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना रहा। हर कोई कह रहा था कि ऐसा तो मैंने पहली बार देखा।

 
विज्ञापन

2 of 5
sun - फोटो : अमर उजाला।
वहीं इसी बीच किसी बुजुर्ग ने कहा कि आकाश में भगवान जी बैठकर सभा कर रहे हैं। हालांकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह पूरी तरह से एक बादल और सूरज की वजह से होने वाली सामान्य सी घटना है।

 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दरअसल जमीन से करीब 25000 मीटर की ऊंचाई पर बादलों की एक पतली परत छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश होते हुए नेपाल तक छाई हुई रही। इसकी वजह से सूरज की रोशनी जब पृथ्वी पर आने के दौरान इन बादलों की वजह से कुछ रिफ्लेक्ट भी हो रही थी।



 

4 of 5
sun - फोटो : अमर उजाला
सूरज के किरणों के इस विचलन की वजह से बादलों के बीच सूरज के चारों तरफ एक घेरा दिखने लगा। इस दौरान जिनकी भी नजर सूरज पर पड़ी वे हैरान रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि मौसम विज्ञान की भाषा में इसे होलोज (holos) कहते हैं। इसका कारण ऊंचे वाले साइरस (sirrus) बादल होते हैं। यह प्रकाश के विचलन की वजह से होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें