मामले की जानकारी होते ही पीड़ित सहित अन्य लोग नाराजगी जाहिर करते हुए टीकाकरण केंद्र पर हंगामा करने लगें। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिम्मेदारों द्वारा सीडीओ के वाहन चालक को कोरोना का टीका पहले कोवैक्सीन तो दूसरी बार कोविशील्ड लगा दी गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
वहीं इस मामले की जानकारी होते ही पीड़ित सहित अन्य लोग नाराजगी जाहिर करते हुए टीकाकरण केंद्र पर हंगामा करने लगें। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : iStock
पीड़ित उमेश ने बताया कि वह सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल के वाहन चालक हैं। जिन्हें 25 फरवरी को पहली डोज कोवैक्सिन लगी थी। इन्हें दूसरी डोज 25 मार्च को लगनी थी। लेकिन किसी कारण के वजह से बिलंब हो गया।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
जिसके चलते वे बीते मंगलवार को अपनी दूसरी डोज लेने के लिए जिला अस्पताल के महिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्हें कोवैक्सिन के जगह जिम्मेदारों द्वारा कोविशिल्ड लगा दी गई। जब इसका पता उन्हें चला तो वह भयभीत हो उठे। उसके बाद इसकी जानकारी अन्य लोगों को देते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई।
वहीं इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। स्वास्थ्य कर्मी से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।