फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 450 मगरमच्छों से घिरा है यूपी का यह गांव, जानिए इन जानवरों के बीच कैसे रहते हैं इंसान

Fri, 05 Mar 2021 12:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश में एक ऐसा गांव है, जहां इंसानों के साथ मगरमच्छ भी रहते हैं। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यह गांव पर्यटन के अनगिनत रंग बिखरे है। यहां मगरमच्छों को अठखेलियां करते हुए कभी भी देखा जा सकता है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...


 
विज्ञापन

2 of 5
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसा गांव भेड़िहारी का कटान टोला जहां आदमी के साथ मगरमच्छ भी रहते हैं। चारों ओर से जंगलों से घिरे इस गांव से सटे एक ताल में करीब 450 मगरमच्छ रहते हैं। जिन्हें सुबह शाम आसानी से देखा जा सकता है। ताल में निर्मित टीलों पर अपने बच्चों के साथ खेलते व झुंडों में मगरमच्छ लुभावने लगते हैं। जब मगरमच्छ अपने शिकार के लिए टीलों से पानी में छलांग लगाते हैं, तो नजारा देखते ही बनता है। बताया जाता है कि यहां किसी मगरमच्छ को इंसानों से दिक्कत नहीं है। दोनों अपना-अपना जीवन साथ बीता रहे हैं। एक ताल के अंदर और एक ताल के बाहर।
 
विज्ञापन

3 of 5
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, नेपाल राष्ट्र के हिमालय पर्वत की चोटियों से निकली नारायणी नदी के तट एवं सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल रेंज के मनोरम वादियों के बीच स्थित दर्जिनिया ताल तेजी से विकसित हो रहा है। दर्जिनिया ताल मतलब मगरमच्छों का बसेरा है, जहां पर्यटन के अनगिनत रंग बिखरे हैं।

 

4 of 5
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला।
चहुओर फैली हरियाली और नारायणी की लहरों के मधुर स्वरों के बीच जंगलों से घिरे ताल में अगर आपको एक साथ एक दो नहीं बल्कि दर्जनों मगरमच्छ दिख जाए, तो आपकी यात्रा का आनंद शायद दोगुना हो जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
दर्जिनिया पर पर्यटकों का घूमने का सही समय
दर्जिनिया ताल घूमने और मगरमच्छों को आसानी से घंटों तक देखने के लिए नवंबर से मार्च का महीना सबसे बेहतर माना जाता है। ठंड के दौरान मगरमच्छ ज्यादातर समय रेस्टिंग आइलैंड पर बिताते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें