फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: एक ही घर से निकले 41 कोबरा सांप को देख कांप गए लोग, वन विभाग से नहीं मिली सहायता, ग्रामीणों ने उठाया ये कदम

Sat, 24 Jul 2021 05:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
विज्ञापन
1 of 5
कुशीनगर में एक घर में मिले 41 सांप। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर से 41 सांप निकले हैं। यह सांप पूरे क्षेत्र में कौतूहल का विषय बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि घर के अंदर से एक के बाद एक सांप निकलने से गांव में दहशत फैल गई है। हालांकि इन सांपों को लोगों ने मार दिया है, लेकिन और भी सांप होने की आशंका से लोग भयभीत हैं।

मामला रामकोला क्षेत्र के अमडरिया गांव का है। यहां निवासी विनोद गुप्ता के घर से एक-एक कर 41 से अधिक विषैले सांप निकलने से आसपास के घरों में रह रहे लोगों में भय व्याप्त हो गया। यह सभी कोबरा प्रजाति के सांप थे।  ग्रामीणों ने बताया कि विनोद के घर में शुक्रवार को भी तीन सांप निकले थे, जिन्हें गृहस्वामी ने मार दिया। उसके बाद शनिवार को फिर से एक सांप निकला तो गृहस्वामी को लगा कि वहां और भी सांप हो सकते हैं। उन्होंने अपने घर की जमीन खोदी तो दृश्य देखकर होश उड़ गए, क्योंकि उसमें एक-एक कर 41 से अधिक सपोले और अंडे मिले। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...




 
विज्ञापन

2 of 5
कोबरा सांप। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
यह बात गांव में फैली तो वहां भीड़ जुट गई। गृहस्वामी विनोद गुप्ता ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। सभी सांपों को मारकर दफना दिया गया है। सांप निकलने से पूरा परिवार दहशत में है। सांपों की वजह से कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
संतकबीरनगर में एक घर में मिले 40 सांप। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि ठीक ऐसा ही एक मामला संतकबीरनगर जिले में सामने आया है। यहां एक घर में एक साथ 40 सांप और उनके 90 अंडे मिले हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सांप निकलने से घरवालों में ही नहीं, पूरे गांव में दहशत फैल गई है। घटना जिले के महुली क्षेत्र के पड़रहा गांव की है।

 

4 of 5
संतकबीरनगर में एक घर में मिले 40 सांप। - फोटो : अमर उजाला।
मिली जानकारी के अनुसार, पड़रहा गांव निवासी विजय यादव के घर में लगातार तीन दिनों से सांप निकल रहे थे। सांप निकलने से परिवार के लोग डरे हुए थे। विजय ने तीसरे दिन सांप पकड़े के लिए टीम बुलाई। टीम ने कई घंटे लगातार रेस्क्यू कर घर से सांप का पूरा कुनबा बाहर निकाला। घर से 40 सांप और 90 अंडे मिले हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांपों को देखने के लिए पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
इतनी बड़ी संख्या में घर से सांप निकलने की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। गांव के ही नहीं, बल्कि आसपास के गांव से भी लोग सांप को देखने पहुंचे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें