फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार: गोरखपुर में टीका लगवाने उमड़े लोग, जमकर हुई धक्कामुक्की

Thu, 29 Jul 2021 02:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

टीका लगवाने आए लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत संक्रामक रोग अस्पताल में हुई, 27 बूथों पर हुआ टीकाकरण, दोपहर में ही खत्म, कई बूथों पर नहीं पहुंची वैक्सीन
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में कोरोना टीका लगवाने के लिए बुधवार को बूथों पर काफी संख्या में लोग उमड़ पड़े। इसके बावजूद काउंटर नहीं बढ़ाया गया। इस कारण हालात बेकाबू होने लगे। वहीं, कई बूथों पर वैक्सीन नहीं पहुंची, जिससे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। देहात के कई केंद्रों पर पिछले तीन-चार दिनों से वैक्सीन नहीं पहुंच रही है। लोग टीका लगवाने आते हैं और लौट जाते हैं।
 
उधर, शहर के संक्रामक रोग अस्पताल में बने बूथ पर भीड़ बढ़ने से धक्कामुक्की की नौबत आ गई। टीका लगवाने अधिकतर महिलाएं पहुंची थीं। यहां पर 500 लोगों को टीका लगने की व्यवस्था थी, जबकि टीका लगवाने 700 से ज्यादा लोग पहुंच गए। इस कारण अव्यवस्था का आलम हो गया। टीका लगवाने पहुंचे लोगों ने न तो दो गज दूरी के नियम का पालन किया न ही अधिकतर लोगों ने मास्क लगाया था।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दावा किया गया था कि जिले में बुधवार को 50 से अधिक बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा, लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण केवल 27 बूथों पर ही टीका लगाया जा सका। इनमें से भी कई बूथों पर दोपहर बाद वैक्सीन खत्म हो गई। सुबह 10 बजे बूथों पर टीका लगवाने पहुंचे लोग लाइनों में लग गए थे। बाद में उन्हें बताया गया कि टीका नहीं आया है। इस तरह लोगों को लंबे इंतजार के बाद बिना टीका लगवाए लौटना पड़ा।  
 
 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला।
जिला अस्पताल में टीका लगवाने पहुंची दक्षिणी बेतियाहाता की कुसुम ने बताया कि एक घंटे तक धूप में खड़ी रही। जब तक मेरा नंबर आया टीका खत्म हो गया। जिला संक्रामक रोग अस्पताल से निराश लौटे सुरेंद्र चौहान और उनकी पत्नी इशरावती का कहना था कि भीड़ बढ़ी है तो काउंटर भी बढ़ाना चाहिए। मगर कोई सुनने वाला नहीं है। बगैर टीका लगवाए जा रहे हैं।   

 

4 of 5
कोरोना वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 8174 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 6340 को पहली और 1834 को दूसरी डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की भरपूर मात्रा आ गई है। लगभग 40 हजार डोज बुधवार को मिली है। बृहस्पतिवार सुबह से व्यापक स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई
एक की मौत, नहीं मिला कोई संक्रमित
गोरखपुर जिले में बीते 24 घंटे में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। जबकि पांच लोगों ने कोरोना को मात दी है। हालांकि एक निजी अस्पताल में भर्ती 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59359 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 58484 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 848 की मौत हो चुकी है। 27 सक्रिय मरीज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें