फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप का कहर: सूरज की पराबैंगनी किरणें झुलसा रहीं शरीर, इन बीमारियों का बढ़ा खतरा

Thu, 11 Aug 2022 09:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ एनके वर्मा ने बताया कि बारिश नहीं होने से सूरज की पराबैंगनी किरणें शरीर पर तेजी से असर डाल रही हैं। यही कारण है कि प्रतिदिन चर्म रोग विभाग की ओपीडी में 180 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इन मरीजों को कई तरह की चर्म रोग की बीमारी होती है।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में गर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
सावन का महीना बीतने को है, लेकिन सूरज की पराबैंगनी किरणें लोगों को झुलसाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सुबह आठ बजे तक हाई और दोपहर 12 बजे तक एक्स्ट्रा ड्रीम लेवल पर सूरज की किरणें पहुंच रही हैं। इस वजह से चर्म रोग के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में चर्म रोग विभाग की ओपीडी फुल हो जा रही है। डॉक्टर बच्चों और बुजुर्गों को मौसम से बचने की सलाह दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल पिछले साल की तुलना में अब तक आधी बारिश हुई है। पिछले साल एक जून से लेकर 31 जुलाई तक 600 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस साल अब तक 271.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ एनके वर्मा ने बताया कि बारिश नहीं होने से सूरज की पराबैंगनी किरणें शरीर पर तेजी से असर डाल रही हैं। यही कारण है कि प्रतिदिन चर्म रोग विभाग की ओपीडी में 180 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
गर्मी से परेशान दिखे लोग - फोटो : अमर उजाला
बताया कि इन मरीजों को कई तरह की चर्म रोग की बीमारी होती है। लोग समझने के लिए तैयार नहीं हैं कि चर्म रोग की वजह मौसम है। बताया कि पिछले साल जून, जुलाई और अगस्त में इतने मरीज नहीं मिलते थे। पिछले साल इन महीनों में 70 से 80 मरीजों की ओपाडी थी।

4 of 5
मौसम समाचार - फोटो : amar ujala
तन-मन से हो रहे बीमार
डॉ एनके वर्मा ने बताया कि धूप का असर केवल शरीर पर ही नहीं पड़ रहा है, मानसिक तौर पर भी लोग बीमार हो रहे हैं। इस साल पूरे देश में लू से अधिक मौत हुई हैं। इनमें कई मौत धूप के कारण ब्रेन हैमरेज से हुई हैं। सूरज की पराबैंगनी किरणों का असर ऐसा है कि लोग सनर्बन के साथ, स्किन कैंसर, आंखों में दुष्प्रभाव, इम्यून सिस्टम प्रभावित होना, चोट लगने पर संक्रमित हो जाना, भ्रम, गुस्सा, तनाव, बेचैनी जैसी शिकायतें कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौसम समाचार। - फोटो : amar ujala
हर सप्ताह मिल रहे 500 से 600 के बीच चर्म रोगी
डॉ एनके वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सबसे अधिक मरीज चर्म रोग के मिल रहे हैं। हर सप्ताह करीब 600 चर्म रोगी मिल रहे हैं। जबकि, इस मौसम में पिछले साल इन मरीजों की संख्या 200 से 300 के बीच रहती थी। लोगों को सबसे अधिक सनबर्न, खुजली और दाद जैसी शिकायतें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें