कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
रेजीडुअल कर रहा डैमेज
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चेस्ट विभागध्यक्ष डॉ अश्वनी मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद लोग लापरवाह हो जा रहे हैं। जबकि यह वायरस आंतरिक अंगों को ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है। इनमें दिल, फेफड़ा, लिवर व किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंग है। फेफड़ों पर इसका असर काफी लंबे समय तक रहता है। इसे रेजीडुअल डैमेज कहते हैं। यह काफी जानलेवा होता है।