फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दिवंगत बीएसएफ जवान की बेटी की शादी में पहुंचे डीएम, आशीर्वाद पाकर भावुक हुई बिटिया

Wed, 02 Dec 2020 09:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
1 of 5
शिवानी की शादी में पहुंचे डीएम। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मंगलवार को जिलाधिकारी अमित किशोर ने बीएसएफ के शहीद जवान अजय कुमार की पुत्री शिवानी की शादी में पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया। डीएम के इस कार्य से बीएसएफ जवान के परिवार के सदस्य खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
शिवानी की शादी में पहुंचे डीएम। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज स्थित शंकर नगर किला चौराहा निवासी अजय कुमार रावत बीएसएफ के जवान थे। 25 अगस्त 2018 को जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान वह दिवंगत हो गए। अंतिम संस्कार में डीएम अमित किशोर शामिल हुए थे। दो वर्ष का समय गुजरा और बीएसएफ जवान की इकलौती पुत्री शिवानी का विवाह बिहार के हथुआ में राजन से तय हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
शिवानी की शादी में पहुंचे डीएम। - फोटो : अमर उजाला।
शादी की तिथि एक दिसंबर निर्धारित की गई। दिवंगत जवान के पुत्र अविलास, बीएसएफ जवान अश्वनी कुमार, छोटे बेटे हर्ष, भाई विनय कुमार रावत की ओर से जिलाधिकारी को निमंत्रण दिया गया। वहीं बेटी शिवानी ने डीएम को पत्र देकर कन्यादान करने की इच्छा जताई। डीएम ने निमंत्रण को स्वीकार किया। मंगलवार को बरात पहुंची, जिसमें डीएम अपनी पत्नी प्रतिभा किशोर के साथ शामिल हुए। शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ। रात करीब 11 बजे वरमाला होने के बाद डीएम अमित किशोर व उनकी पत्नी प्रतिभा ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

4 of 5
शिवानी की शादी में पहुंचे डीएम। - फोटो : अमर उजाला।
दिवंगत जवान अजय कुमार रावत की इकलौती पुत्री शिवानी को डीएम ने आशीर्वाद दिया तो वह भावुक हो गई। उसने बताया कि डीएम को पत्र लिखकर शादी में कन्यादान करने की इच्छा जताई थी। कहा कि शादी में डीएम अमित किशोर के पहुंचने पर बहुत अच्छा लगा वह अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डीएम ने उपहार देकर वर-वधु को दिया आशीर्वाद। - फोटो : अमर उजाला।
डीएम ने कहा कि दिवंगत जवान की पुत्री शिवानी की इच्छा थी कि शादी में शामिल हों, जिसे मैंने पूरा किया। उन्होंने कहा कि सेना व पैरा मिलिट्री फोर्स के अधिकारी व जवान तथा दिवंगत व शहीद जवान के परिवार के सदस्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी डीएम व प्रशासन की होती है। इसके साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान करना भी हमारा कर्तव्य है। शिवानी की इच्छा पर उसकी शादी में शामिल होकर मैंने अपना फर्ज निभाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें