फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर बरसाए गए फूल, लोगों ने सम्मान में बजाई तालियां, देखें तस्वीरें

Fri, 10 Apr 2020 11:37 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर।
विज्ञापन
1 of 5
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।
मानव जाति के लिए अदृश्य शत्रु बने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए डॉक्टर व अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ की तरह ही पुलिसकर्मी भी रात-दिन ड्यूटी निभा रहे हैं। अपने और परिवार की चिंता किए बगैर ये पुलिसकर्मी लोगों को जागरूक करने से हमारे घरों तक जरूरी सामान पहुंचाने में जुटे हैं। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए कहीं सख्ती तो कहीं गांधीवादी तरीका भी अपना रहे हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम पडरौना नगर में ऐसे जांबाज पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए लोगों ने इन पर पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन

2 of 5
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।
लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही टीएसआई परमहंस, सुभाष चौक चौकी इंचार्ज रमाशंकर यादव, सिटी मोबाइल टीम के हैदर अब्बास समेत अन्य पुलिसकर्मी भोर से लेकर देर रात तक लगातार गश्त कर लोगों को संक्रमण से बचने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने में भी जुटे हैं।

लॉकडाउन के बाद हुए पलायन के दौरान भी इन पुलिस कर्मियों ने कोतवाल पवन कुमार सिंह की अगुवाई में बाहर से आने वालों के लिए भोजन, पानी समेत अन्य जरूरी सुविधाओं का इंतजाम कराने के साथ-साथ सभी को उनके गंतव्य की तरफ भेजने में भी मदद की थी।
विज्ञापन

3 of 5
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।
बृहस्पतिवार की देर शाम सुभाष चौक पर मौजूद इन पुलिस कर्मियों का आसपास के रहने वाले गणेश वर्मा, गोल्डेन वर्मा, प्रेमलाल वर्मा, गुड्डू, विद्यानंद, मनोज मोदनवाल, सुनील, विशाल मोदनवाल, राकेश, आकाश, आकाश, योगेश वर्मा आदि लोगों ने पुष्प वर्षा कर उत्साहवर्द्घन किया। लोगों ने इन बहादुर पुलिस कर्मियों के लिए ताली बजाई और संकट की इस घड़ी में मदद के लिए धन्यवाद दिया।

4 of 5
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान मौजूद रहे यातायात निरीक्षक परमहंस ने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए यह अद्भुत क्षण है। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी हमेशा सेवाभाव रखकर ही कार्य करते हैं, लेकिन कई बार विपरीत परिस्थिति को संभालने के लिए आम लोगों के साथ रूखा व्यवहार भी करना पड़ता है। पुलिसकर्मियों की मेहनत व मजबूरी को लोगों ने समझा और अपने परिवार का सदस्य मानकर उत्साह बढ़ाया, यह बेहद भावुक करने वाला पल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।
सभी के सहयोग से रुकेगी महामारी: एसपी
एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने पुलिस कर्मियों का उत्साह वर्द्घन करने वालों को बधाई दी है। एसपी का कहना है कि आम आदमी की सुरक्षा के लिए हर वक्त तत्पर रहने वाली पुलिस इस बार लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। सेवा के बदले पुलिसकर्मी किसी सम्मान की अपेक्षा तो नहीं रखते लेकिन लोगों से मिला यह सम्मान निश्चय ही हम सभी का मनोबल बढ़ाने वाला है। लोग लॉक डाउन का पालन करके पुलिस कर्मियों का बड़ा सहयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें