फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Intercity Train: इंटरसिटी निरस्त होने से बढ़ गईं यात्रियों की मुश्किलें, सर्द रात में ट्रेनों का इंतजार भारी

Wed, 13 Dec 2023 12:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मौसम भी रेल यात्रियों की कठिन परीक्षा ले रहा है। दिन में तापमान 25 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है, लेकिन रात में पारा 10 डिग्री से नीचे आ रहा है। रेलवे स्टेशन के खुले प्लेटफार्म पर सर्द पछुआ हवाओं के चलते ठंड का एहसास और अधिक होता है।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर-लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त हो गई है। वहीं, गोरखपुर-ऐशबाग भी निरस्त है। इसके अलावा बिहार से आने वाली अवध-आसाम देरी से चल रही है। इसके कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सर्द रात में ट्रेनों का इंतजार काफी मुश्किल भरा होता जा रहा है। कई लोगों ने अपनी यात्रा भी रद्द कर दी है।

 
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट। - फोटो : अमर उजाला।
पंजाब जाने वाली अवध-आसाम एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे यात्रियों को जब पता लगा कि यह ट्रेन करीब पांच घंटे की देरी से चल रही है तो वे निराश होकर फर्श पर ही लेट गए। वहीं कई यात्री ऐसे भी थे, जिन्हें सुबह मुंबई वाली ट्रेन पकड़नी है। सुबह सर्दी व कोहरे के चलते गांव से शहर आने में कोई दिक्कत न हो, इसलिए कई यात्रियों ने रात में ही स्टेशन पर आकर चादर-कंबल डालकर वक्त बिताना शुरू कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र सचिन त्रिपाठी, अंशू सिंह और बृजेश को एक दोस्त के घर शादी में शामिल होने लखनऊ जाना था, लेकिन इंटरसिटी निरस्त होने के कारण यात्रा रद्द हो गई। इन युवाओं ने बताया कि ट्रेन से यात्रा करना बस की अपेक्षा अधिक सुरक्षित व सस्ता भी है।

इसे भी पढ़ें: बूढ़े हों या जवान...कोरोना दौर की भरपाई के लिए ज्यादा तेजी दिखाई तो कर लेंगे नुकसान


 

4 of 5
ट्रेनों में नहीं मिल रही बैठने की जगह। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर से मुजफ्फरपुर जाने के लिए पत्नी का टिकट बुकिंग कराए रामचेत प्रसाद ने भी यात्रा स्थगित कर दी है। इनका कहना है कि अब जनवरी में ट्रेनों का संचालन सुचारू होने पर परिवार समेत जाएंगे। इधर एक सप्ताह से जनरल टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ दिख रही है। मंगलवार की रात में स्टेशन पर भीड़ दिख रही थी।

इसे भी पढ़ें: कोटा में देवरिया के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, दो साल से इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था सत्यवीर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यात्रियों से भरी ट्रेन की बोगी। - फोटो : अमर उजाला।
10 डिग्री से कम तापमान, सर्दी से बचने को नहीं है कोई इंतजाम
मौसम भी रेल यात्रियों की कठिन परीक्षा ले रहा है। दिन में तापमान 25 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है, लेकिन रात में पारा 10 डिग्री से नीचे आ रहा है। रेलवे स्टेशन के खुले प्लेटफार्म पर सर्द पछुआ हवाओं के चलते ठंड का एहसास और अधिक होता है। ऐसे में स्टेशन पर अपने छोटे बच्चों के साथ रात गुजारने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें