मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर शनिवार की दोपहर एक गर्भवती मां बन गई। उसने प्लेटफार्म नंबर तीन पर इस कड़ी ठंड में गर्भवती ने एक बच्चे को जन्म दिया। रेलवे के चिकित्सक की देखरेख में उसे एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मां व नवजात दोनो सुरक्षित हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को दोपहर करीब एक बजे बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर दिल्ली की ओर से आ रही गोरखधाम एक्सप्रेस रुकी। ट्रेन के जनरल कोच से बिहार के समस्तीपुर जिले के ग्राम सद्गुरु जहीर गांव निवासी अरुण कुमार जीआरपी थाने पर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
ट्रेन में महिला प्रसव शुरू हो गया था।
- फोटो : अमर उजाला
वहां मौजूद एसआई राघवेंद्र यादव को बताया कि उनकी पत्नी 35 वर्षीय कामिनी पेट से हैं उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है। अरुण की बात सुनने के बाद तत्काल अपने हमराह सिपाही दिनेश पाल को लेकर वहां पहुंच गए।
4 of 5
प्लेटफार्म पर ही पॉलीथीन डालकर प्रसव कराया गया।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के बाद मौके पर रेलवे चिकित्सक डा. आईए खान भी पहुंच गए। चिकित्सक की देखरेख में प्लेटफार्म पर ही मौजूद महिलाओं के सहयोग से सफलता पूर्वक प्रसव करा दिया गया।