फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि में आसमान छू रहे प्याज के भाव, जानिए क्या है वजह

Fri, 23 Oct 2020 09:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
प्याज। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
नवरात्रि में प्याज की कीमतें कम हो जाती हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हैं। इन दिनों प्याज के भाव में तेजी है। बुधवार को थोक मंडी में प्याज 50 से 70 रुपये किलो बिके, वहीं फुटकर में प्याज के भाव 60 से 80 रुपये किलो के बीच पहुंच गए। आलू के दाम में भी तेजी आई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नवरात्रि में प्याज की खपत कम हो जाती है। क्योंकि अधिकतर घरों में मीट के साथ ही लहसुन और प्याज लोग नहीं खाते हैं। ऐसे में नवरात्रि में प्याज की मांग कम होने से इनकी कीमतें घट जाती है। लेकिन, इस बार नवरात्रि में ऐसा नहीं है। एक सप्ताह के भीतर प्याज के दाम में 10 से 20 रुपये किलो बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
प्याज। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
महेवा मंडी के थोक प्याज व्यापारी शम्स अहमद राइन ने बताया कि महाराष्ट्र के नासिक में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही हैं। जिससे वहां से प्याज की आवक काफी कम हो गई है। आवक कम होने से प्याज के दाम भी बढ़ गए हैं।

 

4 of 5
प्याज। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह पहले प्याज 40 से 50 रुपये किलो के बीच बिक रहा था, लेकिन इन दिनों इसके थोक भाव बढ़कर 50 से 70 रुपये किलो के बीच हो गए हैं। बताया कि अभी नई फसल आने में देरी है ऐसे में अभी कुछ दिनों तक प्याज के भाव घटने के की उम्मीद नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्याज। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
फुटकर सब्जी दुकानदार सुनील ने बताया कि दो दिनों पहले प्याज 50 से 60 रुपये किलो बिक रहे थे, लेकिन इन दिनों अचानक, प्याज के भाव में तेजी आ गई है। बुधवार को प्याज 70 से 80 रुपये किलो बिके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें