फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार: अब आरटीपीसीआर की नई किट से होगी जांच, इस वजह से स्वास्थ्य विभाग ने किया फैसला

Wed, 21 Apr 2021 11:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना टेस्ट - फोटो : PTI
आरटीपीसीआर जांच के लिए परेशान लोगों के राहत भरी खबर है। मई के पहले सप्ताह में आरटीपीसीआर की नई किट बीआरडी मेडिकल कॉलेज को मिल जाएगी। इसके बाद से जांच में आसानी होगी। अब तक पुरानी किट से ही वायरस की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में आरटीपीसीआर से कोरोना की जांच की जा रही है। जांच में पुरानी किट का इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि वायरस की संरचना में कुछ हद तक बदलाव हुए हैं। ऐसे में पुरानी किट उतनी कारगर नहीं हो पा रही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस की जांच करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि अब तक पुरानी किट से ही जांच हो रही है। यह किट वायरस को पकड़ तो रही है, लेकिन पहले चरण में जिस तेजी के साथ पकड़ रही थी, उस गति से वायरस को पकड़ नहीं पा रही है। किट काफी पुरानी हो चुकी है। नई किट पर काम चल रहा था, जो की पूरा हो चुका है।

 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
एंटीजन किट समाप्त, केवल कोविड कमांड सेंटर पर ही हो पा रही जांच
जिले में एंटीजन किट समाप्त हो चुकी है। किसी भी सीएचसी और पीएचसी पर किट नहीं है। यहां तक की बीआरडी में इमरजेंसी में पड़ी एंटीजन किट का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि बुधवार को वहां भी किट समाप्त हो जाएगी। इसकी वजह से लोगों को जांच के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के बगल में बने कोविड कमांड सेंटर पर ही केवल एंटीजन किट से जांच हो पा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi
यह स्थिति पिछले 48 घंटे से हैं। ऐसे में कोविड जांच सेंटर पर सुबह से लेकर देर रात तक जबरदस्त भीड़ हो जा रही है, क्योंकि यहां पर पर 24 घंटे कोरोना की जांच एंटीजन और आरटीपीसीआर से की जा रही है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि एक से दो दिनों के अंदर एंटीजन किट पर्याप्त मात्रा में मिल जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें