फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुनगुनी धूप के साथ हुआ नए साल का आगाज, शहरवासियों ने ऐसे की मौज मस्ती

Thu, 02 Jan 2020 11:16 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 6
नए साल का जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
गुनगुनी धूप के साथ हुई नए साल की शुरूआत की खुशियां मनाने बुधवार को मानो पूरा शहर सड़कों पर उमड़ा आया। शहर के पार्क हों या मंदिर, मॉल्स, रामगढ़ताल, रेल म्यूजियम, होटल, रेस्त्रां या अन्य सार्वजनिक स्थान नए साल की खुशियां मनाने वालों की दीवानगी जोश हर जगह नजर आया। कार्यालयों में भी नए साल के आगमन पर पार्टी का माहौल रहा। जिसे देखो वही एक दूसरे को नए साल की मुबारकबाद और शुभकामनाएं देता दिखा।

सभी फोटो- राजेश कुमार, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन

2 of 6
नए साल पर गोरखनाथ में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
कई दिनों की गलन वाली सर्दी के बाद बुधवार सुबह सूरज की किरणों से मिली गुनगुहाट ने नए साल के जश्न के माहौल में भी गर्माहट भर दी। नए साल का जश्न अपने ढंग से मनाने की तैयारियों में लोग सुबह से ही जुट गए। युवक, युवतियां अपने दोस्तों के साथ नए वर्ष की खुशियां मनाने के लिए निकल पड़े तो बहुत से लोग परिवार को लेकर दर्शनीय स्थल, गोरखनाथ मंदिर, काली मंदिर, हनुमान मंदिर के दर्शन करने निकले। रामगढ़ ताल, रेल म्यूजियम, विंध्यवासिनी राजकीय उद्यान, अंबेडकर पार्क में सुबह से शाम तक जोशीले युवाओं का हुजूम उमड़ता रहा।
विज्ञापन

3 of 6
रेल म्यूजियम में मस्ती करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
नए वर्ष पर कुछ नया करने वाले युवकों ने अपनी बाइक, गुब्बारो, रंगबिरंगी पट्टियों और न्यू ईयर के स्लोगन से सजाया हुआ था। मौसम गुनगुना होने के कारण अनेक परिवार कुशीनगर और नेपाल के लिए भी रवाना हुए। सुबह रेलवे स्टेशन के पास कुशीनगर और नेपाल जाने वालों की भीड़ दिखी। गांव-कस्बों में रहने वाले लोग नए वर्ष का आनंद मनाने परिवार के साथ शहर आए थे। दिन भी धूप और बदली के बावजूद गुनगुने मौसम ने आनंद दोगुना कर दिया, सभी चेहरों पर खुशी और आवाज में चहक के साथ नए साल की खुशी नजर आई।

4 of 6
नए साल पर नौकायन पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
रामगढ़ताल के नौकायन केंद्र पर उमड़ा पड़ा शहर
नए साल की खुशियां मनाने वालों का सबसे बड़ा हुजूम बुधवार को रामगढ़ ताल के नौकायन केंद्र पर उमड़ा हुआ था। पैडलेगंज चौराहे से लेक व्यू प्वाइंट तक सिर्फ चहकते- महकते युवक-युवितयां शाम तक नजर आए। अनगिनत युवा, जोड़े और परिवार वाले सड़क किनारे बाइक या वाहन खड़े कर रामगढ़ ताल के सामने सेल्फी, ग्रुपी लेते दिखे। लेक व्यू प्वाइंट पर हालात यह थे कि आने जाने के  लिए मशक्कत करनी पड़ रही थी। हल्की धूप निकलने से माहौल खुशगवार था, इसका लुत्फ लोगों ने जमकर उठाया। नए वर्ष के मेेले की तैयारियां चाट, कॉफी, पॉपकॉर्न, आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक, फ्रूट चाट के दुकानदारों ने भी कर रखी थी। दिन भर इन दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

5 of 6
नव वर्ष के पहले दिन पार्क में मस्ती करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विंध्यवासिनी पार्क, इंदिरा बाल विहार पार्क में रही चहल पहल
विंध्यवासिनी पार्क और इंदिरा बाल विहार पार्क भी नए साल के पहले दिन भरे रहे। पार्कों मेें जगह जगह युवाओं के झुंड मौज मस्ती करते नजर आए। परिवार भी पार्क में पिकनिक मनाते दिखे, छोटे बच्चे गुनगुनी धूप में खेल कूद का आंनद ले रहे थे तो महिलाएं गपशप करती नजर आईं। पार्क में स्नैक्स, शुगर बॉल, पैटीज की बिक्री भी जमकर हुई। यह हाल शहर के पंत पार्क, लाल डिग्गी पार्क सहित अन्य पार्कों का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नए साल पर ऑरियन मॉल में जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
दिन भर चला बधाई देने का सिलसिला
नए साल की बधाई देने का सिलसिला शहर में बुधवार भोर पहर से देर शाम चलता रहा। लोगों ने फोन पर टेक्स्ट मैसेज, मल्टीमीडिया मैसेज के जरिए एक दूसरे को बधाई दी। इस बीच बुके और अन्य गिफ्ट आयटम की दुकानों पर भी भीड़ रही। नए साल के जश्न के बाद लोग देर रात तक इष्ट मित्रों को मुबारकबाद देते रहे।  

मॉल और थिएटर पर भी भीड़
नए साल का जोश शहर के मॉल और थियेटरों में भी दिखाई पड़ा। दोनों ही जगहों पर भीड़ रही सिटी मॉल, ओरियन मॉल, एडी मॉल, वीनस मॉल में भीड़ रही। थियेटरों में लोगों ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों का मजा लिया। अधिकतर मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थियेटर तीन शो हाउस फुल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें