नए साल के जश्न में शहर की यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। यातायात पुलिस के सारे इंतजाम फेल हो गए। जाम का आलम यह था कि कई ऐसे लोग भी थे जो जाम में फंसे और गाड़ी में ही उनका नया साल मना। क्योंकि जाम देखकर वह घर लौटने में ही भलाई समझे। पैडलेगंज से मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट रोड पर जो भी गया, जाम में घंटों फंसने से परेशान हुए। दो किलोमीटर का सफर तय करने में भी लोगों को दो से तीन घंटे तक का समय लग गया। यह हाल तब था जब एक दिन पहले ही रूट डायवर्जन किया गया था और पुलिस भी चौराहों पर मौजूद थी।
सभी फोटो- राजेश कुमार, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
2 of 5
पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक जाम।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, यूनिवर्सिटी चौराहा, काली मंदिर, असुरन, गोरखनाथ, अंबेडकर चौराहा, अमर उजाला तिराहा, रूस्तमपुर ढाला, ट्रांसपोर्टनगर और नौका बिहार रोड पर हुआ। यहां घंटों लोग जाम में फं से रहे। हालत यह थी कि ऑटो में सवार लोग परेशान होकर पैदल ही निकल पड़े। मोहद्दीपुर चौराहे पर सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर होते-होते लंबा जाम लग गया। चौराहे से एक किलोमीटर दूर तक गाड़ियों का लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
3 of 5
छात्रसंघ चौराहे पर रात तक लगा रहा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं चारफाटक ओवरब्रिज भी गाड़ियों की कतार से पटा रहा। पैडलेगंज से लेकर व्ही पार्क, छात्रसंघ चौराहा और नौका विहार रोड भी गाड़ियों से पटा रहा। इन सड़कों पर गाड़ियां रेंगती रहीं। पैडलेगंज तिराहा पूरी तरह से ठप हो गया था। नौका विहार की ओर जाने वालों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई थी कि पुलिस ने जो इंतजाम किए थे, सब फेल हो गए।
एंबुलेंस भी फंसी, आफत में जान
मोहद्दीपुर और पैडलेगंज के बीच करीब दो बजे दो एंबुलेंस फंसी हुई थी। एक में सिद्धार्थनगर के रमेश थे, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई थी तो दूसरे में शहर के ही एक मरीज भर्ती थे। दोनों ही एंबुलेंस मोहद्दीपुर जाना चाहते थे लेकिन गाड़ियों के कतार के बीच से उन्हें भी निकलने में काफी समय लग गया। किसी तरह से पुलिस वालों ने रास्ता देकर इन्हें निकाला।
4 of 5
नए साल के पहले दिन लगा रहा घंटो तक जाम।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस भी हांफती रही, गोरखनाथ मंदिर रोड भी जाम
जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए पुलिस दौड़ती रही। यातायात पुलिस की भी ड्यूटी थी लेकिन भीड़ और अव्यवस्था के आगे सब बेबस थे। गोरखनाथ रोड पर जाम इस कदर लग गया था कि अफसरों को भी गाड़ी छोड़कर उतरना पड़ा और जाम खत्म कराने को जूझते रहे। पैडलेगंज में कैंट इंस्पेक्टर रवि राय, मोहद्दीपुर में चौकी इंचार्ज खुद सड़क पर उतर गए और पूरे दिन गाड़ियों को निकलवाते रहे। एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा शहर में घूम-घूम कर जाम से लोगों को निकलवाने की कोशिश करते रहे।
ओरियन मॉल के सामने मोहद्दीपुर में बंद होंगे डिवाइडर के कट
एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि मोहद्दीपुर में ओरियन मॉल के सामने डिवाइडर पर दो कट हैं। इस वजह से जाम की समस्या गहरा गई है। डिवाइडर के इस कट को बंद कराया जाएगा, तभी समस्या का समाधान होगा। मॉल में से निकलने वाले लोग इसी कट से वाहनों को निकालते हैं। इससे जाम लगता है। बुधवार को यही कट जाम का बड़ा कारण बने। नए साल पर लोगों की भीड़ सड़क पर ज्यादा थी जिस वजह से यातायात धीमा चला।